पिछले दो दिनों से आगरा जिले में रिमझिम बारिश से हो रही है। इससे तापमान में भारी गिरावट हुई है। शुक्रवार को पूरे दिन रिमझिम और शाम को झमाझम बारिश होने से ताजनगरी में पारा सामान्य से पांच डिग्री नीचे आ गया। शनिवार की शुरुआत भी फुहार के साथ हुई। खुशगवार मौसम में पर्यटक भी ताजमहल समेत अन्य एतिहासिक स्मारकों में रिमझिम बारिश का लुत्फ उठा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आसमान में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
रिमझिम बारिश के कारण धूल कणों के न होने से रक्षाबंधन पर ताजनगरी की हवा की गुणवत्ता बेहतर रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गुरुवार शाम को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सबसे अच्छी हवा की गुणवत्ता आगरा में रही, जबकि दूसरे नंबर पर नोएडा और तीसरे नंबर पर कानपुर शहर रहा। आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक पूरे देश में छठवें नंबर पर रहा।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश में भींगते हुए जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते आगरा पूरे सूबे में सबसे ठंडा रहा, जहां दिन में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर रहा। आगरा के बाद मौसम का ऐसा मिजाज अलीगढ़ और झांसी में रहा। तापमान में इतना कम अंतर इक्का दुक्का बार ही रिकार्ड किया गया है।
4 of 5
बारिश में भींगते हुए जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह से फुहारों का क्रम शुरू हो गया। स्कूल जाते कई बच्चों ने रिमझिम बारिश में भीगने का लुत्फ लिया। वहीं शुक्रवार शाम को झमाझम बारिश ने शहर में कई जगह जलभराव कर दिया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में बारिश के आसार बने रहेंगे। दिन में एक से दो बार तक बारिश की संभावना रहेगी। कुछ जगह तेज बारिश हो सकती है।