फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता सुधरने से लोगों ने ली राहत की सांस, परिंदे भी चहके, देखें खुशनुमा मौसम की तस्वीरें

Wed, 20 Nov 2019 12:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कीठम झील में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं की मैदानों में दस्तक के बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजनगरी में न केवल दिन, बल्कि रात में भी सर्दी बढ़ने लगी है। वहीं वायु गुणवत्ता बेहतर होने के कारण लोग राहत की सांस ले रहे हैं तो पशु-पक्षी भी चहकने लगे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
साफ मौसम में चमक उठा ताज - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों से मैदानों तक चल रही उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं के तेज होने से हवा की गुणवत्ता पर तो असर पड़ा ही है, तापमान में गिरावट का सिलसिला भी शुरू हो गया। चार दिनों में दिन के तापमान में तीन डिग्री तक और न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दिन में दो डिग्री और रात में भी दो डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है, लेकिन दोपहर में धूप खिली रह सकती है। 

4 of 5
साफ मौसम में चमक उठा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
सुबह हल्की धुंध के साथ तेज सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे धुंध का असर एकदम समाप्त हो गया है। आगरा की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 66 पर पहुंच गई जो संतोषजनक है। मौसम साफ होने से लोग शुद्ध हवा में राहत की सांस ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कीठम झील में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
मौसम साफ होने और पारा गिरने के बाद कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार भी पक्षियों से गुलजार हो गया है। विदेशी और स्थानीय प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से कीठम का जंगल गूंज रहा है। झील में पक्षियों की अठखेलियां देखते ही बन रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें