आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में पीजी की छात्रा जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या में प्रयुक्त डॉ. विवेक तिवारी की रिवॉल्वर को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल- फोरेंसिक साइंस लैब) भेज दिया गया है। इसके साथ ही घटना के दिन पहने आरोपी के कपड़े, बाल और मोबाइल भी भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आते ही इस केस में चार्जशीट लगाई जाएगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
2 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली निवासी डॉ. योगिता गौतम की 18 अगस्त को नूरी गेट स्थित घर से ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव दूसरे दिन डौकी थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में मिला था। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी कानपुर के किदवई नगर निवासी उरई के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विवेक तिवारी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
25 अगस्त को रिमांड पर लेकर विवक तिवारी की निशानदेही पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए थे। उरई स्थित उसके सरकारी आवास से हत्या में प्रयुक्त पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर, तीन कारतूस और खोखे बरामद किए गए थे।
4 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के दिन पहने गए कपड़े, सैंडल बरामद हुए थे। डॉ. योगिता का मोबाइल भी मिल गया था। पुलिस को पूर्व में आरोपी की कार में बाल और खून के धब्बे मिले थे। बाल डॉ. योगिता और डॉ. विवेक तिवारी के होने की आशंका है। दोनों को डीएनए परीक्षण के लिए लैब में भेजा गया है।
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विवेचक क्षेत्राधिकारी (सीओ) कोतवाली चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि रिवॉल्वर, कपड़े, मोबाइल, बाल सहित अन्य साक्ष्यों को एफएसएल भेजा गया है। अब केस में जल्द ही चार्जशीट लगाएंगे। फोरेंसिक रिपोर्ट भी जल्द लेने को एफएसएल के निदेशक को पत्र भेजा गया है। इसके बाद चार्जशीट लगा दी जाएगी।