जुलाई में मानसून के बीच में पारा 40 के करीब फिर से पहुंच चुका है। गर्मी और उमस ने लोगों का दम फुला दिया है। सोमवार को पूरे दिन बादलों की लुका छुपी रही। साथ ही तेज धूप ने लोगों को पसीने से नहला दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी लेकिन बारिश के आसार कम है।
विज्ञापन
2 of 5
धूप से बचाव करती हुईं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
3 of 5
भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी पीती युवती
- फोटो : अमर उजाला
दिन में अधिकतम आर्द्रता 75 फीसदी रही। आर्द्रता ज्यादा होने के कारण कूलर और पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 3 दिनों तक उमस में बढ़ोतरी हो सकती है।
4 of 5
आगरा में हुई बारिश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जून में मौसम ने कुछ राहत दी थी। हालांकि बारिश कुछ ही दिन हुई थी लेकिन लोगों को जून की भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी।
2018 में 13 जुलाई को 23 मिमी. बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। 2019 में उमस भरी गर्मी थी। अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस था।