फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में प्रदूषण से कुछ राहत, दिखने लगा सर्दी का असर, तस्वीरों में देखें मौसम का हाल

Thu, 07 Nov 2019 10:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मास्क लगाकर टहलते युवा - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में छाई धुंध छटने लगी है, जिससे प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। इसके साथ ही सर्दी के मौसम का असर भी दिखने लगा है। गुरुवार की सुबह धुंध के साथ बादल छाए रहे, वहीं कोहरे ने भी दस्तक दी है। लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर टहलने निकले। वहीं सुबह 10 बजे के बाद सूर्य देव बादलों में लुकाछिपी करते नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
धुंध में छिपा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई। मंगलवार रात से ही चली तेज हवाओं के कारण प्रदूषण कम रहा। धूल कणों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई है। पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 माइक्रोग्राम लगभग आधे रह गए। हालांकि यह भी सामान्य से दो गुना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा में सुबह छाई धुंध
इसी बीच कार्बन मोनोक्साइड की मात्री में काफी इजाफा हुआ। बुधवार दोपहर में यह सामान्य से 30 गुना ज्यादा पहुंच गई। मोनोक्साइ सुबह सात बजे सबसे कम तो शाम सात से रात 12 जबे तक सबसे ज्यादा रही। वहीं पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) की मात्रा सुबह 11 बजे कम, लेकिन शाम पांच बजे अधिकतम स्तर तक पहुंची। 

4 of 5
प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाए युवक - फोटो : अमर उजाला
यही हाल नाइट्रोजन डाइक्साइड का रहा, जो सुबह तीन बजे सबसे कम और दोपहर 12 बजे सबसे अधिक रही। सल्फर डाइक्साइ भी रात तीन बजे ज्यादा और सबसे कम सुबह 11 बजे रही। बुधवार को आगरा के एयर क्वालिटी इंडेक्स 139 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धुंध से ढका ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव दिखेगा। शुक्रवार को बादल छाए रहने और कोहरे की आशंका है। 15 नवंबर तक धुंध छाई रहने के साथ कोहरा पड़ने से तापमान में लगातार भारी गिरावट आएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें