बुधवार सुबह साइकिल से विद्यालय जा रहे 10वीं के छात्र को पीछे से आ रहे ट्रक से बुरी तरह कुचल दिया। ट्रक का पहिया ऊपर से निकल गया, जिससे छात्र का शव घिसटकर सड़क पर काफी दूर तक चिपक गया। हादसे की जानकारी पर ग्रामीण व परिजनों ने मौके पर पहुंच ट्रक में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाया कर शांत कराया। हादसा हृदय विदारक था, सभी का दिल पसीज गया और महिलाएं बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
2 of 5
सड़क हादसे में गई किशोर की जान
- फोटो : अमर उजाला
थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी कुलदीप कुमार (15) पुत्र वीरेंद्र सिंह सुबह करीब आठ बजे साइकिल से गांव कैला स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मारक माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने जा रहा था। गांव से कुछ ही दूर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गिरे छात्र के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह कुचल गया और सड़क पर काफी दूर तक चिपक गया था।
विज्ञापन
3 of 5
सड़क हादसे के बाद ट्रक में की गई तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर शव के क्षत विक्षत पड़े होने के कारण आवागमन बाधित हो गया। हादसे की जानकारी पर ग्रामीण व परिजन में मौके पर पहुंच गए और चीत्कार मच गया। हृदय विदारक घटना को देख परिवार की कई महिलाएं अचेत हो गईं। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़ फोड़ कर दी, शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम अलीगज पीएल मौर्या, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार भदौरिया और थाना प्रभारी रामऔतार सिंह ने गुस्साए लोगों को बमुश्किल समझाकर शांत किया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस शव को उठाती हुई
- फोटो : अमर उजाला
छात्र के सड़क पर बिखरे पड़े शव को देखकर हर कोई गम और गुस्से में था। सड़क पर पड़े मांस के टुकड़ों को कोई उठाने के लिए तैयार नहीं था, ऐसे में परिजन भी सहयोग करने से कतरा रहे थे। जब कोई सामने नहीं आया तो एक दरोगा ने हाथों से मांस के लोथड़े एक थैली में भरे।
ट्रक से कुचल कर हुई छात्र की दर्दनाक मौके बाद गुस्साए स्थानीय लोग और परिजनों ने ट्रक में तोड़ फोड़ कर दी। लोगों की गुस्सा को पुलिस और एसडीएम ने समझ़ाकर शांत किया। हालांकि ट्रक के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा।