फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं तुम्हें चाहती हूं, तुम भी मुझे चाहते हो न...' डॉक्टर दीप्ति की मौत की कहानी, पन्नों की जुबानी

Sat, 08 Aug 2020 08:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
आगरा में डॉक्टर दीप्ति की मौत से हर कोई हैरान है। उनके पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस ने डॉ. दीप्ति के कमरे की तलाशी ली थी तो कमरे में अलमारी पर रखे दो पन्ने मिले। एक पन्ने पर सुसाइड नोट था। दूसरे पन्ने पर एक कविता लिखी थी, जो पति को संबोधित थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पत्रों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। अगली स्लाइड्स में पढ़िए पूरा मामला...
 

 
 
विज्ञापन

2 of 7
इसी अपार्टमेंट में रहता है डॉक्टर दंपती का परिवार - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट निवासी डॉ. दीप्ति अग्रवाल तीन अगस्त को अपने फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। पति डॉ. सुमित अग्रवाल ने कमरे का गेट तोड़कर उन्हें उतारा था। इसके बाद दीप्ति को प्रतापपुरा स्थित अपने ही सफायर अस्पताल में लेकर गए थे। रात तीन बजे डॉ. दीप्ति को फरीदाबाद स्थित सर्वोदय अस्पताल में ले गए थे। जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 7
डॉक्टर दीप्ति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं। मेरी बेटी का ख्याल रखना। उसे मेरी सारी संपत्ति दे देना। मेरे आत्महत्या करने में किसी का दोष नहीं है। पति से बेटी का ख्याल रखने के बारे में लिखा है। इसके अलावा एक और पेज पर कुछ लिखा था। पुलिस ने पढ़ा तो कविता लिखी थी जो पति को संबोधित थीं। 

4 of 7
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
दूसरे पत्र पर लिखी कविता कुछ इस तरह थी... 'मैं तुम्हें चाहती हूं, तुम भी मुझे चाहते हो न... हां, मैं जानती हूं कि तुम्हारा प्यार भी सच्चा है। एक और कविता है जिसमें लिखा है... जैसे तुम मुझे अब चाहते हो, वैसे ही तब चाहोगे, जब में बुढ़िया हो जाऊंगी।' ताजगंज थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पत्र फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। दूसरे पत्र की लिखावट का सुसाइड नोट की लिखावट से मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
डॉक्टर दीप्ति की मौत के बाद फ्लैट में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
तो क्या पहले ही सुसाइड करना चाहती थीं

सुसाइड नोट में जिस क्रिशिव का जिक्र किया है, पुलिस को उसके बारे में परिवार के लोगों ने बताया कि डॉ. दीप्ति ने दो साल पहले एक बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने बेटे का नाम क्रिशिव रखा था। जन्म के कुछ देर बाद ही बेटे की मौत हो गई थी। सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे क्रिशिव के साथ ही चले जाना चाहिए था। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह बच्चे की मौत के समय ही आत्महत्या करना चाहती थीं।
विज्ञापन

6 of 7
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
कई सवाल छोड़ गईं डॉक्टर दीप्ति

डॉ. दीप्ति की शादी वर्ष 2014 में डॉ. सुमित अग्रवाल से हुई थी। पुलिस की जांच में परिवार में किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर डॉ. दीप्ति ने आत्महत्या क्यों की? सवाल और भी हैं लेकिन पुलिस को जवाब नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
'दीप्ति को प्रताड़ित किया जा रहा था'

पिता डॉ. नरेश मंगला ने बताया कि ससुराल वाले काफी समय से दीप्ति को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से लटकाया गया था, जबकि पलंग और पंखे के बीच पांच फीट की दूरी थी। वे ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें