कोरोना काल में भाई-बहन के प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर बाजार गुलजार हो गए। सोमवार सुबह से ही मिठाई, राखी और उपहार खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ गईं। दुकानों के बाहर ग्राहक एक-दूसरे सटे खड़े दिखाई दिए। रोडवेज बसों में ऐसा ही हाल रहा। हालांकि मास्क के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी। ज्यादातर लोग मास्क लगाए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मिठाई और घेवर खरीदते लोग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा समेत पूरे ब्रज में सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व लॉकडाउन में मिली छूट का मिष्ठान विक्रेताओं को जमकर फायदा मिला। सोमवार की बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। आगरा में अच्छी खरीदारी के चलते कई दुकानों पर सुबह 11 बजे तक ही घेवर और मिठाइयां समाप्त हो गईं।
विज्ञापन
3 of 5
मथुरा में मिठाई की दुकान पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में भी मिठाई की दुकानों पर सुबह ग्राहकों की उमड़ी। दुकान के बाहर लोग कतारों में खड़े दिखाई दिए। वहीं बहनों ने राखी की दुकानों से भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए राखियां खरीदीं। कोरोना के कारण इस बार मास्क और सैनिटाइजर पैक गिफ्ट के रूप में बिक रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक रक्षाबंधन पर मास्क और सैनिटाइजर की मांग बढ़ी है।
4 of 5
रोडवेज बस में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज जिले के बाजारों में भी रौनक छाई रही। जो बहनें रविवार को राखी और मिठाई नहीं खरीद पाई थीं, वो आज सोमवार सुबह ही बाजार पहुंच गईं। इसके बाद भाइयों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देकर उपहार लिए।
बाजार उम्मीद से अच्छा चला
आगरा के मिष्ठान विक्रेता रोहित मित्तल ने कहा कि बाजार उम्मीद से अच्छा चला है। घेवर की मांग सबसे अधिक रही है। औसतन एक हजार क्विंटल की बिक्री हुई। शहर से औसतन पांच करोड़ का घेवर और दो करोड़ के गिफ्ट पैक बिके हैं।
शाम को निकला ग्राहक
विक्रेता जय अग्रवाल ने कहा कि बाजार उम्मीद से ज्यादा चला है। दोपहर में ग्राहक नदारद थे, लेकिन शाम को अच्छी संख्या में ग्राहकों की आवक बनी रही। इसमें मिष्ठान के अलावा गिफ्ट पैक भी बिके।