आगरा समेत पूरे ब्रज में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के कारण स्थितियां बदली हुई हैं। लेकिन सदियों पुरानी इस परंपरा को लेकर भाई-बहनों में उत्साह कम नहीं हुआ। कोरोना काल में बहनों ने भाइयों को टीका कर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र तो बांधा ही, उन्हें मास्क भी पहनाया। भाइयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देकर उपहार में मास्क और सैनिटाइजर दिए। अगली स्लाइड्स में देखिए रक्षाबंधन के पर्व की तस्वीरें....