फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड के वादी का भाई लापता, अपहरण का मुकदमा, सीसीटीवी में नहीं मिला सुराग

Fri, 16 Oct 2020 11:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मृतकों के फाइल फोटो और लापता रनवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना एत्माद्दौला के नगला किशनलाल में 30 अगस्त की रात को हुए दुकानदार रामवीर, उनकी पत्नी मीरा और बेटे बबलू की हत्या के मामले में केस के वादी भूरी सिंह का भाई रनवीर सिंह (40) दो दिन से लापता हैं। वह सब्जी लेने खंदौली गए थे। इसके बाद से घर नहीं लौटे हैं। सूचना पर पुलिस ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। इस मामले में अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा ट्रिपल मर्डर: रामवीर, पत्नी मारी और बेटा बबलू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नगला किशनलाल में 30 अगस्त की रात को रामवीर (57) उनकी पत्नी मीरा (55) और बेटा बबलू (23) की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शवों को जलाने का प्रयास हुआ था। इस मामले में रामवीर के भाई भूरी सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले सुभाष और वकील को जेल भेज था। सुभाष के भाई गजेंद्र को दूसरे दिन गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
तिहरे हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया था कि बबलू और सुभाष दोस्त थे। लॉकडाउन से पहले सुभाष से रामवीर ने अपने गिरवी प्लाट को छुड़ाने के लिए तीन लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। रुपये वापस न देने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। इस मामले में सुभाष की मां, पिता और एक अन्य भाई को भी जेल भेजा गया है। 

संबंधित खबर- तिहरा हत्याकांडः आरोपियों ने बताया घटनाक्रम, हत्या के बाद पीठ पर रखकर ले गए शव, इसलिए लगाई सिलिंडर में आग

 

4 of 5
बबलू और रामवीर के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों पर चार्जशीट भी तैयार की जा चुकी है। वादी भूरी सिंह का भाई रनवीर सिंह सब्जी बेचते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह 13 अक्तूबर की सुबह पांच बजे सब्जी लेने खंदौली गए थे। इसके बाद से लौटे नहीं। उनके पास मोबाइल भी नहीं था। काफी तलाशने पर भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इससे परिजन चिंतित हैं। परिवार पर लगातार समझौते का दबाव है। ऐसे में एक भाई के लापता होने से अपहरण की आशंका जताई। रनवीर के भाई चंद्रभान ने बताया कि अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले से भी बाहर जाने का फुटेज नहीं मिला
शक के आधार पर पूर्व फौजी नर सिंह पाल के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। खंदौली तक सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा चुके हैं। कहीं भी वह नहीं दिखा। मोहल्ले से भी बाहर आने के फुटेज नहीं मिले हैं। वहीं नामजद किए गए नर सिंह पाल से भी विवाद था। विनोद कुमार, थाना प्रभारी, एत्मादौला 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें