फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: पर्यटन पर पड़ा दिल्ली बवाल का असर, 400 से ज्यादा सैलानियों ने रद्द कराए टिकट

Thu, 28 Jan 2021 12:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए बवाल का असर आगरा के पर्यटन उद्योग पर पड़ा। बवाल के कारण ताजमहल पर सैलानियों की संख्या उम्मीद से कम रही। 400 से ज्यादा सैलानियों ने टिकट रद्द करा दिए। बुधवार को सैलानी और भी कम आए। जबकि गणतंत्र दिवस पर सैलानियों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में तैनात सीआईएसएफ के जवान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
23 जनवरी (शनिवार) को कैपिंग से ज्यादा टिकट बेचे गए थे। ऐसे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग को भी उम्मीद थी कि गणतंत्र दिवस की छुट्टी में ऑफलाइन टिकट बिक्री के लिए काउंटर खोलने की जरूरत पड़ेगी, लेकिन पर्यटक ही कम आए। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में हुए बवाल के कारण कारण सैलानियों के कदम रुक गए। दोपहर बाद पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही। सुबह के स्लॉट में पर्यटकों की खासी संख्या रही, पर शाम को पर्यटक घट गए। बुधवार को तो पर्यटकों की संख्या हर स्मारक पर आधी से भी कम रह गई।

4 of 5
रॉयल गेट पर खड़े पर्यटक, कोहरे में गुम हुआ ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
स्मारक             26 जनवरी      27 जनवरी
ताजमहल          13,593            7690
आगरा किला        3262             1664
एत्माद्दौला               390              167
महताब बाग            507              150
सिकंदरा                720               459
रामबाग                 196                86
मरियम टूम              40                16
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों में डर का माहौल
आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन ने बताया कि जैसे तैसे ताजनगरी का पर्यटन पटरी पर लौटता नजर आ रहा था, लेकिन दिल्ली की घटना ने पर्यटकों को डरा दिया है। कभी भी कुछ भी होने का डर और लाल किला जैसी विश्व विरासत पर ऐसा तांडव बेहद निंदनीय है। पर्यटकों में ऐसी घटनाओं से डर का माहौल है। इसका बुरा असर हम पर पड़ना तय है।

... लौटना मुश्किल होगा
टूर ऑपरेटर सुमित उपाध्याय ने बताया कि 26 जनवरी को दोपहर दो बजे के बाद की विजिट कैंसल होती चली गईं। लोगों में डर था कि आगरा आकर वापस दिल्ली लौटना मुश्किल होगा। सीमाएं सील न हो जाएं, इसलिए पर्यटकों ने ताज का दीदार करना कैंसल कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें