फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों का बरातियों सा स्वागत, तस्वीरों में देखिए आगरा टू जयपुर फ्लाइट का शुभारंभ

Sat, 09 Dec 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
हवाई सेवा - फोटो : अमर उजाला
लंबे इंतजार के बाद गोल्डन ट्रायंगल के शहर जयपुर और आगरा के बीच शुक्रवार को उड़ान शुरू हो गई। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एलायंस एयर के विमान ने जयपुर के लिए उड़ान भरी। 
विज्ञापन

2 of 8
केक - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने केक काटकर आगरा से इस सेवा का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन

3 of 8
स्‍वागत - फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन उड़ान में जयपुर से 26 यात्री आगरा आए तो आगरा से 37 यात्री जयपुर रवाना हुए। फ्लाइट में पहले दिन विदेशी पर्यटकों ने भी सफर किया। 

4 of 8
स्‍वागत - फोटो : अमर उजाला
पहली फ्लाइट में आए यात्रियों का एयरलाइंस कंपनी ने भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया। 
विज्ञापन

5 of 8
हवाई सेवा - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि जयपुर से आगरा के लिए उड़ान संख्या एआई-9687 सुबह 11:15 पर सांगानेर हवाई अड्डे से चलेगी जो आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन

6 of 8
हवाई सेवा - फोटो : अमर उजाला
आगरा से जयपुर के लिए उड़ान संख्या एआई-9688 दोपहर 12:25 पर खेरिया एयरपोर्ट से चलेगी और जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन

7 of 8
स्‍वागत - फोटो : अमर उजाला
50 मिनट की इस उड़ान का सबसे ज्यादा फायदा टूर आपरेटरों को है, जो गोल्डन ट्राइंगल के शहरों दिल्ली-आगरा-जयपुर के बीच टूर बुक करते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
स्‍वागत - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आगरा गतिमान एक्सप्रेस से महज 100 मिनट और आगरा से जयपुर के बीच महज 50 मिनट लगने के कारण ज्यादातर टूर आपरेटरों ने अपनी आइटनरी में इन दोनों को शामिल किया है और बचे समय को आगरा में साइट सीन के लिए सुरक्षित रखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें