फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सव का हुआ शानदार आगाज, आपके दिल में उतर जाएंगी ये तस्वीरें

Tue, 20 Feb 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
ताज महोत्सव में कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
दस दिवसीय ताज महोत्सव का आगरा के शिल्पग्राम में रंगारंग आगाज हुआ। अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रामशंकर कठेरिया ने दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। थीम गीत के बाद ब्रज की संस्कृति की छटा बिखरी। कलाकारों ने ब्रज धाम की महिमा और संस्कृति पर आधारित नृत्य और गीत संगीत प्रस्तुत किए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद श्रीराम भारतीय नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने श्रीराम नृत्य नाटिका की भव्य प्रस्तुति दी। इस तरह शिल्पग्राम राम और कृष्णमय हो गया। ताज महोत्सव के 27वें संस्करण के शुभारंभ के मौके पर कठेरिया ने कहा कि ताज महोत्सव अब भारत के प्रमुख शिल्प उत्सवों में पहचाना जाने लगा है। 
विज्ञापन

3 of 8
मनमोहक दृश्य - फोटो : अमर उजाला
इस तरह के आयोजनों से भारतीय संस्कृति के विविध आयामों का प्रचार प्रसार होता है। मंडलायुक्त के. राम मोहन राव ने कहा कि ताज महोत्सव अब आगरा का परंपरागत आयोजन बन चुका है। इसमें देशभर से आने वाले 1800 से अधिक कलाकार और 350 शिल्पी प्रतिभाग कर रहे हैं।

4 of 8
लोगों का मोहा मन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गजल गायक सुधीर नारायण ने साथियों के साथ सुशील सरित द्वारा रचित ताज महोत्सव की थीम धरोहर पर आधारित थीम सांग ‘हमारी धरोहर जमुना जल है, प्रेम की गरिमा ताजमहल है’ की प्रस्तुति दी। इसके बाद ब्रज लोक कला फाउंडेशन के दानी शर्मा ने साथियों के साथ ब्रज की संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
कलाकारों ने दी जीवंत प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
शुरुआत चारों धाम से निराला ब्रजधाम, दर्शन कर लो, सुमिरन कर लो..जय श्री राधे.. की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो है... पर चरकुला नृत्य की प्रस्तुति को सबने सराहा। आज बिरज में होली रे रसिया पर ब्रज की परंपरागत फूलों की होली का नृत्य प्रस्तुत किया गया तो मयूर नृत्य से माहौल कृष्ण भक्ति से सराबोर हो गया।
विज्ञापन

6 of 8
छिल को छू गई ये प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली से आए श्रीराम कला केंद्र के कलाकारों ने ताज महोत्सव के पहले दिन के आकर्षण श्रीराम नृत्य नाटिका की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। 2.25 घंटे की अवधि वाली इस नृत्य नाटिका का प्रदर्शन देश- विदेश में पिछले 60 साल से किया जा रहा है। 
विज्ञापन

7 of 8
कलाकारों पर बरसे फूल - फोटो : अमर उजाला
पद्मश्री शोभा दीपक सिंह के निर्देशन में सजी नृत्य नाटिका में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म, सीता के जन्म, सीता के स्वयंवर के बाद वन गमन, लंका विजय के पश्चात अयोध्या आगमन पर राज्याभिषेक तक की लीलाओं को कलाकारों ने भावपूर्ण और संगीतमय ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसमें नृत्य निदेशक राजकुमार शर्मा ने राम की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

8 of 8
ताज महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
संगीत शांति शर्मा और विश्वजीत राय चौधरी ने दिया। लक्ष्मण की भूमिका में लक्ष्मण सिंह, सीता की भूमिका में गीता भट्ट, रावण की भूमिका में शशिकांत मेहता, हनुमान हरीश ने निभाईं। कार्यक्रम का संचालन सुधीर नारायण और सुुशील सरित ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विधायक जितेंद्र वर्मा, जिलाधिकारी गौरव दयाल, सीडीओ रविंद्र कुमार मांदड़, उप निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें