फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमणरेती के रंगोत्सव से हुई मथुरा में होली के आयोजनों की शुरुआत

Tue, 20 Feb 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
होली खेली गई - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर हमरे रमणबिहारी हम हैं रमणबिहारी के। इस भजन के साथ मथुरा के रमणरेती में जमकर फूलों की होली खेली गई। संतों ने भक्तों को खूब रंग लगाया। रंगों में तरबतर हो गया था हर कोई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऐसी धूम मची कि हर कोई भगवान के भजनों पर झूमता नजर आया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
होली खेलने बरसाने जाते हैं - फोटो : अमर उजाला
रमणरेती आश्रम में सुबह से ही भगवान के भजन गूंजने लगे। बड़ी दूर-दूर से भक्त होली खेलने के लिए पहुंचे। किसी के हाथ में गुलाल था कोई पिचकारी लिए था। मंच पर ब्रज की होली को दर्शाने के लिए करीब दो घंटे तक मंचन हुआ। 
विज्ञापन

3 of 6
होली खेली गई - फोटो : अमर उजाला
भगवान कृष्ण और राधा का स्वरूप लेकर मंच पर पहुंचे कलाकारों ने ऐसी प्रस्तुति दी कि हर कोई झूमने लगा। किस तरह से कान्हा अपने साथियों के साथ होली खेलने बरसाने जाते हैं। 

4 of 6
होली खेली गई - फोटो : अमर उजाला
वहां राधारानी और उनकी सखियां उनके साथ होली खेलती हैं। लठामार होली का भी मंच पर आयोजन हुआ। सबसे पहले फूलों की होली खेली गई। 
विज्ञापन

5 of 6
होली - फोटो : अमर उजाला
कार्ष्णि गुरु शरणानंद जब होली खेलने के लिए लोगों के बीच पहुंचे तो जयकारे गूंजने लगे। पहले फूलों की होली खेली गई फिर गुलाल उड़ाया गया। पिचकारी से भी लोगों पर रंग बखेरा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होली - फोटो : अमर उजाला
एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की मुबारकबाद दी गई। यहां खूब गुलाल उड़ा। कार्ष्णि गुरु शरणानंद के साथ भी लोगों ने होली खेली। रमणरेती आश्रम में होली के साथ ही रंगोत्सव का आगाज हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें