आगरा में विवाहित महिला से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी के साथ अमानवीय सलूक करने वाले आरोपी फरार हैं। पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर उसके सास-ससुर सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने युवक और विवाहिता को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा था। युवक के कपड़े फाड़ दिए थे। युवक छोड़ने के लिए गुहार लगा रहा था, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। लोग दोनों का वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
2 of 5
भीड़ ने विवाहिता और उसके प्रेमी को खंभे से बांधा
- फोटो : अमर उजाला
थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में बहू के साथ पुरुष मित्र को पकड़ने के बाद ससुराली आक्रोशित हो गए थे। घर में हंगामा होने पर लोग जुट गए। उन्होंने युवक की पिटाई लगाना शुरू कर दी। उसके गले में कपड़ा डालकर खींचते हुए बाहर ले गए। खंभे से बांधने के बाद जो भी आया, उसने पिटाई लगाई। उसके पैरों में डंडे मारे गए। विवाहित महिला को भी खंभे से बांध दिया।
विज्ञापन
3 of 5
भीड़ ने विवाहिता और उसके प्रेमी को खंभे से बांधा
- फोटो : अमर उजाला
रुनकता में जिस जगह पर विवाहिता रहती है, उससे कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही युवक का घर है। परिजनों को दोनों के बीच संबंध की भनक पहले से लग गई थी। परिजनों ने विवाहिता से पूछा था, लेकिन विवाहिता का पति से झगड़ा हो गया। चर्चा है कि परिजनों ने उसे पकड़ने की योजना बनाई थी। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इसमें कुछ लोग उसे गले में कपड़ा डालकर खींचकर ले जाते नजर आ रहे हैं।
4 of 5
युवक को डंडे से पीटता एक ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
एक वीडियो में लोग खंभे से बांधते हुए और डंडे से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। उसके पैर पर डंडे मार रहे हैं। एक और वीडियो में पुलिस युवक की रस्सी खोल रही है। इसमें भीड़ आसपास ही नजर आ रही है। इसके अलावा विवाहिता भी खंभे के पास बैठी नजर आ रही है। उसका छत से महिलाएं वीडियो बना रही हैं। उसे कोस भी रही हैं। पुलिस पहले युवक को खोलकर ले जाती है, बाद में विवाहिता को लेकर जाती है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि विवाहिता से मिलने उसका मित्र आया था। घरवालों ने उसे पकड़ लिया। पिटाई लगाई। मामले में बलवा, मारपीट, गालीगलौज सहित अन्य धारा में पीड़ित महिला की सास, ससुर, जेठ, भतीजे, ननद सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।