फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी चौकसी: दो बैरियर, दो चौकी... ताकती रही पुलिस, बदमाश लूट ले गए एक करोड़ की चांदी

Thu, 20 Jan 2022 02:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
आगरा: 200 किलो चांदी लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरा आगरा जिला छावनी बना हुआ है। जगह-जगह बैरियर पर चेकिंग का दावा किया जा रहा है। मगर, सुरक्षा की बात करें तो यह सब कवायद सिर्फ खानापूर्ति ही नजर आ रही है। बुधवार को दिनदहाड़े बमरौली अहीर मार्ग पर कूरियर कंपनी की एक करोड़ की चांदी लूटने वाले बदमाश ग्वालियर मार्ग पर आकर आसानी से भाग गए, जबकि इस मार्ग पर दोनों तरफ दो बैरियर लगे हैं। दो पुलिस चौकी सीओडी और बुंदू कटरा हैं। इसके बावजूद पुलिस ताकती रह गई और बदमाश लूटकर निकल गए। 

बमरौली अहीर मार्ग पर जिस स्थान पर वारदात हुई, वहां से 200 मीटर की दूरी पर ग्वालियर मार्ग है। एक तरफ से शहर के अंदर तो दूसरी तरफ से सैंया, ग्वालियर की ओर जाया जा सकता है। डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बुंदू कटरा पुलिस चौकी है तो तकरीबन तीन किलोमीटर की दूरी पर सीओडी पुलिस चौकी है। इस चौकी पर ही बैरियर लगा हुआ है, जबकि दूसरा बैरियर रोहता चौराहे पर है। रोहता चौराहा घटनास्थल से तकरीबन 400 मीटर की दूरी पर है। यहां से ही शहर के अंदर प्रवेश किया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 8
पीड़ित कर्मचारी राघवेंद्र सिंह और आकाश परमार - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी राघवेंद्र सिंह ने बताया था कि बदमाश बमरौली अहीर मार्ग से ग्वालियर मार्ग पर आए। इस पर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। फुटेज से पुलिस को बदमाशों के ग्वालियर की तरफ रोहता की तरफ जाने के बारे में पता। वो इसके बाद कहां गए, इसकी पुलिस पता कर रही थी। किस रास्ते से आए थे, यह भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

3 of 8
कुरियर कंपनी का गोदाम - फोटो : अमर उजाला
कार रोकी और बोले टक्कर मारकर आए हो
श्री साईंनाथ एक्सप्रेस कंपनी के मालिक शंकर परमार के भतीजे आकाश परमार ने बताया कि कोतवाली स्थित नमक मंडी में कंपनी का ऑफिस है। गोदाम बमरौली अहीर मार्ग स्थित स्वामी धाम कॉलोनी के पास है। वह चालक राघवेंद्र के साथ बुधवार सुबह चांदी की पायल, घुंघरू आदि तकरीबन 200 किलोग्राम चांदी और एक लाख रुपये गोदाम से लेकर स्विफ्ट गाड़ी में ऑफिस लेकर जा रहे थे। चांदी 12 पैकेट और एक बोरे में थी। वह गोदाम से तकरीबन 250 मीटर आगे चले ही थे कि पीछे से आई होंडा अमेज गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करके आगे गाड़ी लगा दी। 

4 of 8
घटनास्थल पर पीड़ित से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एक बदमाश राघवेंद्र तो दूसरा उसकी तरफ आया। उससे कहा कि पीछे टक्कर मारकर आए हो। पिटाई भी की। इसी के साथ दूसरे बदमाश ने कार की चाबी निकाल ली। उसने कहा कि गाड़ी में नशीले पदार्थ की तस्करी करते हो। वो दोनों कुछ समझ पाते उससे पहले ही दूसरे बदमाशों ने कार की डिकी खोल ली और डिकी में रखे पैकेट और बोरा निकालकर अपनी गाड़ी में रख लिया। आकाश पर पिस्टल तानकर उसकी जेब में रखे एक लाख रुपये भी कब्जे में ले लिए। आठ मिनट में वारदात कर बदमाश ग्वालियर मार्ग की तरफ तेजी से चले गए। उनकी गाड़ी की चाबी भी ले गए, जिससे वो पीछे नहीं जा सके। आकाश ने मोबाइल से कंपनी कर्मचारियों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन

5 of 8
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि कंपनी में तकरीबन 12 कर्मचारी काम करते हैं। चांदी का माल अहमदाबाद, कोटा, उदयपुर और मुंबई से निजी बसों से लाया जाता है। इसे कर्मचारी उतरवाने के बाद गोदाम पर लाते हैं। इसके बाद आगरा के सराफा बाजार सहित मथुरा तक में गाड़ियों से सप्लाई की जाती है। कंपनी के आगरा के अलावा पुणे में कार्यालय है।
विज्ञापन

6 of 8
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लुटेरों के बारे में पता करने के लिए कंपनी के गोदाम और बमरौली अहीर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। दो दिन की रिकॉर्डिंग चेक करने पर पता चला कि बुधवार को घटना से तीन घंटे पहले से सफेद रंग की होंडा अमेज गाड़ी चक्कर लगाती देखी गई थी। सुबह तकरीबन नौ बजे चांदी कर्मचारी लेकर आए थे। ढाई घंटे बाद 11:30 बजे आफिस जाने के लिए निकले। बदमाशों की कार भी उनके पीछे गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाश कर्मचारियों के चांदी लेकर बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार के फुुटेज में भी कार नजर आ रही है। बदमाशों को चांदी गोदाम पर आने और निकलने के बारे में किसी जानकार से ही पता चल सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
पीड़ित कर्मचारियों से पूछताछ करते एडीजी - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित 
एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि कोरियर कंपनी से निजी गाड़ी में 200 किलोग्राम चांदी और एक लाख रुपये लेकर कर्मचारी जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी से आए बदमाशों ने कार को रोककर लूट की है। पुलिस की टीमें गठित की गई है। घटना के संबंध में सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। रास्तों पर चेकिंग की गई है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले भी लुटी थी कंपनी की चांदी
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दो साल पहले भी कंपनी की चांदी लुटी थी। यह वारदात अछनेरा क्षेत्र में बताई गई है। तब घटना का खुलासा हुआ था। कोरियर कंपनी के गोदाम और आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं। माल आने के बारे में कंपनी के कर्मचारियों को ही पता होता है। इससे आशंका है कि रेकी करके वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें