फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चार राज्यों में फैला है देह व्यापार का नेटवर्क, विदेशी युवतियों के एजेंट ने उगले कई राज

Mon, 15 Feb 2021 04:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा सेक्स रैकेट: विदेशी युवतियां और एजेंट भीमा - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में विदेशी युवतियों के एजेंट भीमा के पकड़े जाने के बाद देह व्यापार को लेकर पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। आरोपी से पुलिस को पता चला कि देह व्यापार का नेटवर्क चार राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में फैला हुआ है। इन राज्यों के एजेंट आपस में संपर्क में रहते हैं। दो से छह महीने के लिए युवतियों को ठेके पर बुलाते हैं। एजेंट एक-दूसरे को कमीशन देते हैं। पर्यटन स्थलों में युवतियों की ज्यादा मांग होती है। 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा सेक्स रैकेट: पुलिस ने सपा नेता के होटल पर मारा था छापा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज में शिल्पग्राम मार्ग स्थित होटल शुभ रिसॉर्ट में पुलिस ने 11 फरवरी को छापा मारा था। वहां देह व्यापार के आरोप में दो विदेशी युवतियों सहित चार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनमें विदेशी युवतियों का एजेंट भीमा भी शामिल था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसमें होटल मालिक और सपा नेता राकेश अग्रवाल के अलावा चिराग अग्रवाल और सुंदरम अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा सेक्स रैकेट:एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि भीमा के नेटवर्क में कई राज्यों के लोग शामिल हैं। इन लोगों के बारे में पड़ताल की जा रही है। शहर में भी कई स्थानों पर देह व्यापार की जानकारी मिली है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। 

4 of 5
आगरा सेक्स रैकेट: देह व्यापार का आरोपी भीमा - फोटो : अमर उजाला
कौन है दिल्ली की सरगना महिला
पुलिस को विदेशी युवतियों के एजेंट भीमा से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली थीं। उसने पुलिस को बताया कि उनका एक व्हाट्सएप ग्रुप है। इस ग्रुप में पूरे भारत के एजेंट जुड़े हुए हैं। भीमा दिल्ली में रहने वाली ग्रुप संचालक महिला के संपर्क में था। वह देह व्यापार से जुड़े एजेंटों के संपर्क में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा सेक्स रैकेट: देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के साथ ही दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में युवतियों की ज्यादा मांग है। यहां एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापार होता है। पर्यटन स्थल वाले जिलों में विदेशी युवतियों की मांग रहती है। एजेंट युवतियों को बुलाते हैं। उन्हें पर्यटक के रूप में होटलों में ठहराया जाता है। घंटे के हिसाब से या रातभर के लिए बुकिंग की जाती है। दिल्ली की महिला सरगना कौन है, पुलिस यह पता करने में लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें