फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सपा नेता के होटल में पकड़ी गईं विदेशी युवतियों को लेकर बड़ा खुलासा, अवैध वीजा-आधार कार्ड बरामद

Fri, 12 Feb 2021 04:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी भीमा के साथ विदेशी युवतियां (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सपा नेता के होटल में पकड़ी गईं विदेशी युवतियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। इनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है। हैरत की बात यह है कि एक युवती के पास आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। दोनों युवतियां देह व्यापार के चंगुल में कैसे फंस गईं, इस पर पुलिस जांच कर रही है। अगली स्लाइड्स में पढ़िए इस गिरोह में कौन-कौन लोग हैं शामिल....
विज्ञापन

2 of 6
आगरा: सपा नेता के होटल पर पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज पुलिस ने शिल्पग्राम के पास स्थित शुभ रिसॉर्ट में गुरुवार रात को छापा मारकर उज्बेकिस्तान की दो युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें देह व्यापार का चर्चित एजेंट भीमा भी शामिल है। पूछताछ में पता चला है कि भीमा ही विदेशी युवतियों को होटल में बुलाता था। 
विज्ञापन

3 of 6
सपा नेता राकेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि यह होटल समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल का है। उनके सहयोगी चिराग और सुंदरम हैं। तीनों मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में यही पता चला है कि होटल सपा नेता ही चला रहे थे। 

4 of 6
आगरा: पुलिस ने सपा नेता के होटल पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि एजेंट भीमा कई दिन से होटलों में युवतियां की सप्लाई कर रहा था। इसकी जानकारी के बाद ही पुलिस ने जाल बिछाया था। कुछ युवकों को रुपये देकर ग्राहक बनाकर भेजा था। होटल में देह व्यापार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने छापा मारा था।  
विज्ञापन

5 of 6
आगरा: होटल के बाहर खड़ी सपा नेता की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि उज्बेकिस्तान की दोनों युवतियां टूरिस्ट वीजा पर आई थीं। इनमें से एक युवती के पास वीजा मिला है। वीजा का अवधि समाप्त हो चुकी है। इसकी जांच के लिए एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) से रिपोर्ट मांगी गई है। एलआईयू ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा: 2020 में भी पकड़ा गया था गिरोह - फोटो : अमर उजाला
दूसरी युवती के पास आधार कार्ड बरामद हुआ है। उसकी भी जांच की जा रही है। विदेशी युवती का कहना है कि उसने शादी कर ली है। उसके बाद यह आधार कार्ड बनवाया है। बता दें कि इससे पूर्व भी ताजगंज क्षेत्र में देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। उस वक्त भी विदेशी युवतियां पकड़ी गई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें