फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुनकता बवाल: घर लौटे साजिद के परिजन, नुकसान देखकर निकले आंसू, बोले- अब नहीं रखेंगे बेटे से कोई नाता...

Sun, 24 Apr 2022 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
रुनकता में हुए बवाल के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में हुए बवाल के बाद अब हालात सामान्य होने की ओर हैं। हालांकि अभी भी रुनकता में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल की तैनाती है। बता दें कस्बे की युवती को ले जाने और शादी रचाने के बाद जिम संचालक साजिद, उसके भाई और चाचा के घर में आगजनी कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही साजिद का परिवार रिश्तेदारी में चला गया था। शुक्रवार रात को वह लौटकर आए। उन्होंने मलबा हटाकर घरों में प्रवेश किया। नुकसान देखकर परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। अब वो पुलिस को तहरीर देने की बात कर रहे हैं। वहीं इस घटना से परिवार के लोग इस तरह आहत हैं, कि उनका कहना है कि साजिद की गलती की सजा पूरे परिवार को भुगतनी पड़ी। पूरा परिवार परेशान रहा। अब वे साजिद से कोई नाता नहीं रखना चाहते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
घर लौटे साजिद के परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
रुनकता से 22 वर्षीय युवती 11 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने कस्बा के जिम संचालक साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अपहरण का आरोप लगाया था। युवती को पुलिस ने 13 अप्रैल को दिल्ली से बरामद किया था। युवक पुलिस के हाथ नहीं आया। युवक और युवती के शादी के कागजात सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।  साजिद ने युवती से शादी की थी। इसके बाद कस्बा में तीन घरों में आगजनी कर दी गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
घर में हुए नुकसान को देखता साजिद का भाई - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों पुलिस ने युवती के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए। इसमें उसने यही कहा था कि वह बालिग है। अपनी इच्छा से शादी की है। युवती को अभी आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। अभी उसे अपनी सुपुर्दगी में लेने कोई नहीं आया है।

4 of 5
नुकसान को देख परिजन परेशान - फोटो : अमर उजाला
उधर, अब साजिद के परिजन आने लगे हैं। शुक्रवार रात को उसका परिवार घर आया। घर में मरम्मत कार्य शुरू कराया। साजिद के भाई आबिद का कहना है कि तीनों घरों में आग लगने से फ्रिज, कूलर एसी सहित अन्य सामान जल गया। लाखों का नुकसान हुआ है। रविवार को वो आग में हुए नुकसान को लेकर पुलिस को तहरीर देंगे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साजिद के दादा - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि साजिद ने जो किया, उससे पूरे परिवार को परेशानी उठानी पड़ी। अब वो उससे कोई नाता नहीं रखना चाहते हैं। नुकसान देखकर परिवार के लोगों की आंखों में आंसू निकल आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें