फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'कहा था कैंट नहीं, राजा की मंडी उतरना, लेकिन...'; पांच दोस्तों को खोने वाले साथी रामअवतार फूट-फूटकर रोए

Sun, 01 Feb 2026 02:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। कंटेनर चालक ने दो ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गी। भीषण हादसा आगरा-जलेसर मार्ग पर हुआ। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। मृतकों में हाथरस के धाधऊ गांव के पांच लोग शामिल हैं।
 
विज्ञापन
1 of 14
Agra Road Accident - फोटो : अमर उजाला
कहा था.....राजा की मंडी स्टेशन पर उतरना लेकिन मौत ने उन्हें कैंट स्टेशन पर ही उतार लिया। यह कहकर धार्मिक यात्रा पर दोस्तों के साथ गए रामअवतार फफककर रोने लगे। रामअवतार को अपनी पत्नी की दवा लेने के लिए राजा की मंडी स्टेशन पर उतरना था, वरना वह भी ऑटो में अपने दोस्तों के साथ होते।

हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के धाधऊ गांव निवासी रामअवतार ने बताया कि वह हर वर्ष जनवरी माह में स्वामी हरिहर के साथ जबलपुर में शैलेश्वर धाम की गुफा आश्रम जाते थे। बाकी सातों साथी भी दो-तीन साल में एक बार उनके साथ चले जाते थे।
विज्ञापन

2 of 14
अपने दोस्तों बाएं से विजय सिंह, रनवीर, धनप्रसाद, बृजमोहन और उदयवीर सिंह के के साथ रामअवतार (दाएं) - फोटो : स्वयं
रामअवतार ने बताया कि इस बार उन्होंने जगन्नाथपुरी जाना भी तय किया था। कुछ स्वामी हरिहर आश्रम में ही रह गए थे। बाकी सभी चित्रकूट घूमने के बाद महाकौशल एक्सप्रेस से लौट रहे थे।


 
विज्ञापन

3 of 14
मृतक दंवकीनंदन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी सीट पीछे के डिब्बे में थी। रात में तय हुआ था कि सभी राजा की मंडी स्टेशन पर उतरेंगे और वहां से गांव जाएंगे। सुबह एक साथी ने कहा कि कैंट से ऑटो आसानी से मिल जाएगा। इसलिए उनके सभी साथी कैंट स्टेशन पर उतर गए। 

 

4 of 14
मृतक बृजमोहन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामअवतार को पत्नी अंगूरी देवी की मदिया कटरा के पास एक अस्पताल से दवा लेनी थी इसलिए वह राजा की मंडी स्टेशन उतरे थे। वह बार-बार रोते हुए कह रहे थे कि अगर सब राजा की मंडी उतरते तो शायद जान बच जाती। 
विज्ञापन

5 of 14
मृतक रनवीर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार महिलाओं का उजड़ गया सुहाग
आगरा के खंदौली में हुए सड़क हादसे में गांव धाधऊ की चार महिलाओं का सुहाग उजड़ गया। इस हादसे में गांव की मधु गौतम (45) के पति बृजमोहन, शरबती देवी (70) के पति रनवीर सिंह, कांता देवी (60) के पति लखमीचंद्र शर्मा व लक्ष्मी देवी (50) के पति देवकीनंदन की मौत हो गई। 

 
विज्ञापन

6 of 14
हादसे के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार की महिलाओं को हादसे की जानकारी दोपहर में ही मिल गई थी, जिसके बाद वह अपने-अपने पतियों का हाल जानने के लिए बेहद परेशान और बेचैन नजर आईं। हर किसी से वे इस हादसे की जानकारी करती रहीं, क्योंकि घर से आगरा अस्पताल गए पुरुषों ने उन्हें मौत की सूचना नहीं दी थी, इसलिए उनकी उलझन और बढ़ गई थी। शनिवार की रात जब शव घर आए तो वे दहाड़ मार कर रोईं। बुढ़ापे में जीवनभर के साथी को खोकर इन सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

7 of 14
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी का उजड़ा सुहाग तो कोई हुआ अनाथ
तीर्थ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुए सड़क हादसे ने पांच परिवारों को कभी न भरने वाले जख्म दिए हैं। इस भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांचों बुजुर्ग अपने परिवारों के मुख्य कर्ताधर्ता थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में चूल्हे नहीं जले। परिवारों में चीत्कार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी व रिश्तेदार उन्हें संभालते नजर आए।
 

8 of 14
मृतक लखमीचंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुजुर्गों के साथ चली गई घर की रौनक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांचों लोग अपने परिवार के मार्गदर्शक और प्रमुख थे। ये सभी बुजुर्ग खेती-किसानी के गुर से अपने घर का भरण-पोषण कर रहे थे। अब इन परिवारों के सामने न केवल भावनात्मक बल्कि आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। किसी ने अपना पिता खोया है तो किसी का सुहाग हमेशा के लिए उजड़ गया।

9 of 14
मृतक उदयवीर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे में धुत कंटेनर चालक ने दो ऑटो को रौंदा, 6 की मौत
आगरा के थाना खंदौली इलाके के ग्राम नगला चंदन के पास आगरा-जलेसर मार्ग पर शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे नशे में धुत 80 किमी. की रफ्तार से कंटेनर चला रहे चालक ने सवारियों से भरे दो ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालुओं और चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। 
 

10 of 14
आगरा में भीषण सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं दूसरे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और कालिंदी विहार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया।

 

11 of 14
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस के धाधऊ गांव निवासी रामअवतार (70) ने बताया कि गांव के आठ लोगों के साथ वह 20 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर निकले थे। जगन्नाथपुरी से दर्शन के बाद चित्रकूट पहुंचे थे, जबकि उनके एक साथी हरिहर जबलपुर में ही रुक गए थे। चित्रकूट से महाकौशल एक्सप्रेस से शनिवार सुबह आठ लोग आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे। 

 

12 of 14
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के बृजमोहन उर्फ बिज्जो (52), धनप्रसाद (60), लखमीचंद्र (62), देवकीन देवकीनंदन उर्फ बिल्ला मिस्त्री (60), विजय सिंह (62), रनवीर (75) और उदयवीर सिंह (60) कैंट स्टेशन पर उतर गए जबकि रामअवतार राजामंडी स्टेशन तक गए। सात लोगों ने कैंट स्टेशन से सादाबाद के लिए आजमपाड़ा, शाहगंज निवासी शाहिद (40) का ऑटो बुक किया था। चालक रामबाग होते हुए सवारियों को लेकर टेढ़ी बगिया से जलेसर रोड पर आया।

 

13 of 14
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव नगला चंदन के पास एक ऑटो श्रद्धालुओं के ऑटो से आगे चल रहा था। तभी शाहिद ने ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जलेसर से आगरा की ओर तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने दोनों ऑटो को एक के बाद एक टक्कर मार दी। धमाके की आवाज के साथ दोनों ऑटो कई फीट उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में पेड़ों के बीच जा गिरे। 

 
विज्ञापन

14 of 14
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के परखच्चे उड़ गए। आसपास के दुकानदार और राहगीर दौड़ पड़े। वहीं, चालक कंटेनर लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा कर कंटेनर पर पथराव कर दिया, तब चालक अवनीश निवासी खेरगढ़ शिकोहाबाद ने कंटेनर रोका। लोगों ने कहा- वह नशे की हालत में था। ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बाद में पुलिस ने आकर उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें