आगरा में अक्तूबर की औसत बारिश का रिकॉर्ड 24 घंटे में टूट गया। जितनी बारिश पूरे महीने में होती, उसकी दोगुने से अधिक बारिश 24 घंटे में हो चुकी है। अक्तूबर माह में 29.4 मिमी. औसत बारिश होती है लेकिन शनिवार से रविवार तक 70.7 मिमी. बारिश दर्ज की गई। यह बारिश आफत लेकर आई। जिले में 10 से अधिक मकान गिर गए। खंदौली में रविवार की सुबह गांव वास रिसाल में गिरे मकान के मलबे में दबकर 70 वर्षीय रामवती की मौत हो गई। खेरागढ़, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, पिनाहट और बरहन में भी बारिश से मकान और दीवार गिरने से चार लोग घायल हो गए। बारिश से किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसलें डूब गई है। शहर से लेकर गांव तक कई सड़क जलमग्न हैं। शाम को बारिश का सिलसिला थमा, तो गली-मुहल्लों से लेकर एमजी रोड व आगरा-दिल्ली हाईवे तक जाम लग गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन बारिश से राहत नहीं मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
2 of 7
दिल्ली हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर दो किलोमीटर तक कतार
भर्ती रैली के कारण रुनकता से फरह तक दिल्ली हाईवे पर एकल मार्ग था। इधर लगातार बारिश से जलभराव हुआ तो वाहनों की रफ्तार थम सी गई। दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इधर शाम 5 बजे बारिश थमी तो लोग बाहर निकले, दफ्तरों से घर के लिए निकले तो शहर के अंदर भी सड़कों पर जाम लग गया। एमजी रोड पर सुभाष पार्क, देहली गेट पर जाम लगा रहा। जीवनी मंडी, बोदला और शाहगंज में रुई की मंडी सड़क पर जाम में वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
3 of 7
बारिश के पानी में डूबी धान की फसल
- फोटो : अमर उजाला
फसलें डूबीं... सब्जियां सड़ रहीं
बारिश किसानों के लिए आफत लेकर आई है। बाजरा, दलहल व तिलहन के अलावा धान की फसल खेतों में जलमग्न हो गई है। जिला किसान सलाहकार समिति के सदस्य बंगाली बाबू अरेला ने बताया कि बरौली अहीर में सब्जियों की फसल चौपट हो गई। धनिया, गोभी, मिर्च, लौकी, तोरई सड़ रही हैं। आलू व सरसों की बुवाई भी पिछड़ गई है।
4 of 7
घरों और दुकानों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
दुकानों में पानी भरा, कामधंधा ठप
13 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार है। उम्मीद थी कि रविवार को लोग खरीदारी के लिए निकलेंगे। शनिवार रात से रविवार शाम तक बारिश से बाजारों में जलभराव हो गया। कई जगह दुकानों तक में पानी आ गया। किनारी बाजार, लोहार गली, रावतपाड़ा, बिजलीघर पर जलभराव से दुकानदार दिनभर हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे।
विज्ञापन
5 of 7
आवास विकास सेंटर पार्क रोड पर गड्ढे में फंसा वाहन
- फोटो : अमर उजाला
सड़कें धंसी, गलियों में कीचड़
बारिश के बीच बोदला रोड पर बीधा मंदिर के सामने सड़क धंस गई। मदिया कटरा पर सड़क धंसी। बैनारा फैक्ट्री के पीछे शांति नगर में कीचड़ से नारकीय हालात हो गए। बेसन बस्ती, शास्त्रीपुरम की कॉलोनियों में जलभराव के बाद कीचड़ से निकलना दुभर हो गया। आवास विकास सेक्टर-2, 4 और 16 में कीचड़ से लोग परेशान रहे। अन्य जगह भी यही हालात रहे।
विज्ञापन
6 of 7
बरहन में बारिश से मकान क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
हादसे : मकान गिरे, वाहन फिसले
मकान गिरने की अधिकांश घटनाएं देहात में हुईं। दस मकान गिरे। सिकंदरा में एक मकान की दीवार ढह गई। बच्चा बाल-बाल बचा। लोहामंडी रोड पर जुलूस में युवक का वाहन फिसलने से चोटिल हो गया। एमजी रोड पर भी वाहन फिसलने से युवती जख्मी हो गई। माल रोड पर जलभराव से बचकर निकलने के प्रयास में रिक्शा व ऑटो की भिड़त हो गई।
एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड वर्ष 1910 में बना था। 112 साल पहले 24 घंटे में अक्तूबर के महीने में 169.7 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र बिचुपरी के अनुसार 13 अक्तूबर तक बारिश का सिलसिला रहने का पूर्वानुमान है। पूर्व-उत्तर से पूर्व दक्षिण की ओर 13 से 20 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिससे दिन का पारा लुढ़क गया है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। दिन और रात के पारे में महज तीन डिग्री का अंतर है।