फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Murder Case: पहले प्रेमिका की सहेली, फिर पति ने किए प्रीति पर चाकू से वार, तकिये से दबा दिया मुंह

Mon, 23 May 2022 09:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

न्यू आगरा के नगला हवली में शादी के पांच महीने बाद विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमिका और सहेली हिरासत में लिया है। तीनों ने पूछताछ में हत्याकांड का खौफनाक सच उगला है। 
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी पति उपेंद्र और प्रीति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा के नगला हवेली में प्रीति (25) की हत्या की योजना पति उपेंद्र 15 दिन से बना रहा था। इससे पहले हत्या नहीं करने पर प्रेमिका मोनिका ने उससे कहा था कि पत्नी को मार दे, नहीं तो खुद मर जाएगी। शनिवार रात को उपेंद्र ने प्रेमिका को अपने घर बुलाया। वह अपनी सहेली पल्लवी के साथ आई। रात में एक ही कमरे में रहे। तीनों ने प्रीति को सोते समय पकड़ लिया। पहले प्रेमिका की सहेली, फिर पति ने उसे चाकू से एक के बाद एक कई प्रहार किए। उसकी चीख निकलने पर तकिये से मुंह दबा दिया, जिससे वो मौत की नींद सो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रेमिका और सहेली हिरासत में है।

गांव लोहकरेरा की प्रीति की शादी 11 दिसंबर 2021 को उपेंद्र के साथ हुई थी। उपेंद्र बिजली कंपनी में ठेकेदारी करता था। उसके पिता साहब सिंह ने रविवार की सुबह पुलिस को फोन किया था। बताया था कि बेटे ने बहू की हत्या कर दी है। उसके साथ कमरे में दो युवतियां भी थीं। पुलिस के आने से पहले दोनों भाग गई थीं। पुलिस ने आरोपी पति उपेंद्र को हिरासत में लिया था। उसने पूछताछ में हत्या करना कबूल कर लिया। उसने अपनी प्रेमिका न्यू आगरा क्षेत्र निवासी मोनिका भारद्वाज और उसकी सहेली पल्लवी उर्फ पल्लो के भी शामिल होने की बात कही।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी उपेंद्र - फोटो : अमर उजाला

प्रेमिका से बोला था, घर आ जा, अब तेरे सामने ही पत्नी को मारूंगा

सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि उपेंद्र से पूछताछ के बाद पता चला कि वह मोनिका से छह साल से प्यार करता है। मगर, घरवालों ने उसकी शादी जबरन प्रीति से करा दी। इस पर मोनिका से कहा था कि वह जल्द तलाक दे देगा। मगर, ऐसा नहीं कर सका। इस पर प्रेमिका नाराज हो गई थी। इसको लेकर उनका कई बार विवाद भी हो गया था। 15 दिन पहले उपेंद्र ने पत्नी की हत्या की योजना बनाई। उसने प्रेमिका को भी इस बारे में बता दिया। शनिवार रात को उपेंद्र ने मोनिका को फोन किया। कहा कि घर आ जा, अब पत्नी को उसके सामने ही मारेगा।
विज्ञापन

3 of 6
घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

प्रीति चीखती रही, करते रहे वार

पुलिस ने मोनिका और पल्लवी को भी हिरासत में ले लिया है। उनसे प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि दोनों रात के 11:30 बजे उपेंद्र के घर के बाहर आ गए थे। एक घंटे घर के सामने ही बाड़े में रुके रहे। बाद में उपेंद्र ने दोनों को अपने कमरे में ले लिया। उसकी पत्नी प्रीति दूसरे कमरे में सोती थी। उपेंद्र उसके गहरी नींद में होने का इंतजार करने लगा। रात तकरीबन 3:30 बजे वह उसके कमरे में गया। तभी पल्लवी भी पीछे से पहुंच गई। उसे लग रहा था कि उपेंद्र पत्नी को मारेगा नहीं। इसलिए उसने चाकू उससे लेकर खुद प्रीति की गर्दन पर प्रहार करने शुरू कर दिए। 

4 of 6
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रीति चीखने लगी। उसने चाकू पकड़ भी लिया। जान बचाने के लिए संघर्ष करने लगी। इससे उसके हाथ में भी चाकू लग गए। यह देखकर उपेंद्र ने चाकू लेकर पत्नी पर प्रहार करने शुरू कर दिए। पल्लवी ने प्रीति के पैर पकड़ लिए, जबकि मोनिका ने हाथ। इसके बाद उपेंद्र ने तकिये से प्रीति का मुंह दबा दिया। वह छटपटाने लगी। कुछ देर बाद उसका हिलना डुलना बंद हो गया। मोनिका और पल्लवी जाने वाली थीं, तभी उपेंद्र के पिता आ गए। उन्होंने दोनों को देख लिया। प्रीति की गर्दन पर चार और हाथों की हथेली पर चार निशान चाकू के प्रहार के मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मृतका प्रीति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने जोड़े थे हाथ, कहा था खुद ही मर जाऊंगी
प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उपेंद्र जब प्रीति पर चाकू से प्रहार कर रहा था, तब वो जाग गई थी। तीनों को देखने के बाद हाथ जोड़ने लगी। वह कह रही थी कि मुझे मत मारो। खुद ही मर जाऊंगी। मगर, कोई नहीं माना। उस पर चाकू से प्रहार करते रहे। उसने चाकू पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अपनी जान नहीं बचा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हत्या के मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहेली को 50 हजार देने का था वादा

पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि उपेंद्र की प्रेमिका मोनिका की सहेली पल्लवी पढ़ाई नहीं करती है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पूर्व में जेल गई थी। उसने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अब उसे रुपयों की जरूरत थी। मोनिका कद काठी में कम है। इसलिए उपेंद्र को लगा था कि वह हत्या नहीं कर पाएगा। इसलिए उसकी सहेली को तैयार किया। उससे 50 हजार रुपये देने का वादा किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें