सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति बनाने वाले राकेश चौधरी के मोबाइल की कॉल डिटेल पुलिस निकलवा रही है। बैंक खाते की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
फर्जीवाड़े का सरगना राकेश चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
गैंग के बारे में और कितने सदस्य हैं? पुलिस इसका पता करने में लगी है। वहीं गैंग ने सेना में किसी को भर्ती कराया या नहीं? इस बारे में पता करने के लिए सेना के अधिकारियों की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी के बारे में जानकारी देते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर नवयुवकों से ठगी करने वाले गैंग के सरगना गांव बुढ़ेरा निवासी राकेश चौधरी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल बरामद किया था। अब पुलिस मोबाइल को फोरेंसिक साइंस लैब भेजेगी। मोबाइल में कौन-कौन सा डेटा है? कितने लोगों के मोबाइल नंबर है? इसकी जानकारी ली जाएगी। वहीं कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।
4 of 5
एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
राकेश चौधरी के एक एकाउंट की जानकारी मिली है। इस पर पुलिस ने एकाउंट की डिटेल निकलवाने के लिए बैंक को पत्र लिखा है। इससे यह पता किया जाएगा कि खाते में रकम डाली गई या नहीं?
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार का कहना है कि गैंग ने सेना में युवक भर्ती कराए हैं या नहीं? इसके बारे में पता किया जा रहा है। अगर, गैंग की मदद से कोई भर्ती हुआ होगा तो उसकी लिस्ट तैयार की जाएगी। राकेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। प्राथमिक पूछताछ में कुछ जानकारियां दी हैं। उन पर पुलिस पड़ताल करने में लगी है। वहीं जांच में सेना की भी मदद ली जाएगी।