फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः बाजारों से हटाई ठेल-ठकेल, पुलिस अफसरों ने परखीं व्यवस्थाएं, घरों से निकले लोग लौटाए

Wed, 25 Mar 2020 02:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है। आगरा में दो दिनों से लगातार लॉकडाउन है। पुलिस-प्रशासन लगातार अलर्ट पर है। बुधवार सुबह एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भ्रमण पर निकले। 
 
विज्ञापन

2 of 6
एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए कि लॉकडाउन का पालन ठीक से कराया जाए। जो लोग अपने वाहनों से निकले थे, उन्हें समझाया गया और वापस घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
हाईवे पर वाहन बंद - फोटो : अमर उजाला
आगरा में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए बुधवार सुबह से ही पुलिस अधिकारी सड़कों पर निकल आए। शहर में राशन की दुकानें खुलने नहीं दी गई। बाजारों में ठेल तक नहीं लगने दी गई। हाईवे पर वाहन बंद रहे। हालांकि बाहर से आने वाले पैदल यात्री आज भी देखने को मिले। 
 

बुधवार को नवरात्र की शुरुआत हुई। पूजा का सामान लेने आए लोगों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि घरों तक भी सामान नहीं पहुंचाया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
घरों में पूजा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शहर के अलग-अलग इलाकों में दुकानें नहीं खुल सकीं। ठेल वालों को भी खड़ा नहीं होने दिया। आज नवरात्र की शुरुआत थी। इसलिए लोग घरों से बाहर निकल रहे थे। पूजा पाठ का सामान तक लोगों को नहीं मिल सका। जहां कुछ दुकानें खुल रही थी, वहां पर जो सामान दिया जा रहा था वह महंगे रेट पर था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फल की ठेल पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना था कि अधिकारी घरों तक सामान पहुंचाने की बात कर रहे हैं। लेकिन अभी तक न कोई नंबर जारी किया गया है और ना कोई व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें