फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भक्ति पर भारी 'खाकी', सुहाग नगरी में पूजा को पहुंचे श्रद्घालुओं को लौटाया, मंदिर कराए बंद

Wed, 25 Mar 2020 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मंदिर बंद कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देश में लॉकडाउन है। सुहाग नगरी में लॉकडाउन के पहले दिन सड़कें सूनसान रहीं। राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर वाहन नहीं दिखे। लेकिन नवरात्र के पहले मंदिरों पर महिलाएं पहुंची। 
विज्ञापन

2 of 5
फिरोजाबाद में सड़कों पर रहा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
शहर के मंदिरों के मुख्य गेट से लोगों ने दर्शन करने की कोशिश की। हालांकि अधिकांश मंदिर बंद हैं। फिरोजाबाद में बुधवार सुबह दूध की दुकानें खुली तो लोगों की भीड़ वहां पहुंची। हालांकि हर चौराहे पर पुलिस तैनात है और गली मोहल्ले में निकलने वाले लोगों पर सख्ती बरती जा रही है। लेकिन फिर भी गली-मोहल्ले में लोग घूम रहे हैं। सड़कों पर सूनापन है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मंदिर के बाहर से पूजा करतीं महिला - फोटो : अमर उजाला
वहीं नवरात्रि के प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा के लिए घरों से महिलाएं मंदिर के लिए निकल गईं। महिलाओं का मानना है कि हवन पूजन से कोरोना का नाश किया जा सकता है। इसलिए मां भगवती की पूजा नौ दिन तक निरंतर की जाएगी। धार्मिक आस्था के चलते कोरोना वायरस का किसी को डर नहीं है। पूजा पाठ के लिए दर्जनों की संख्या में जब महिला-पुरुष मंदिरों में पहुंचे। तब पुलिस-प्रशासन का डंडा चला। पुलिस ने मंदिरों को बंद कराया।
 

4 of 5
घरों में ही पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को घर में पूजा करने के लिए निर्देश दिए। वहीं परमेश्वर गेट स्थित मंदिर पर पुजारी चेतावनी दी गई कि मंदिर में लोगों की भीड़ न लगे। लोगों ने घरों में ही पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैला देवी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फिरोजाबाद में मां कैला देवी का मंदिर बना हुआ है। लेकिन यहां भी भंडारा और अन्य आयोजनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सिर्फ मंदिर के पुजारी ही आराधना कर रहे हैँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें