फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर से 11 लाख की लूट: आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक बदमाश, पैर में लगी गोली

Thu, 27 May 2021 09:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर के घर लूट का मामला: आगरा पुलिस मुठभेड़ के स्थान पर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सिकंदरा के केके नगर में डॉ. रजनी कांत शर्मा को परिवार सहित बंधक बनाकर 11 लाख की लूट के मामले में पुलिस को गुरुवार सुबह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपी से 1.25 लाख रुपये, लूटी हुई बाइक, लैपटॉप, घड़ी, एटीएम कार्ड बरामद हुआ। डॉ. रजनी कांत शर्मा के घर में 24 मई की दोपहर को चार बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश डॉक्टर रजनीकांत का एक मकान खरीदने का बहाना बनाकर घर में घुसे थे। इसके बाद डॉक्टर, उनकी पत्नी, पिता, सास-ससुर को बंधक बना लिया था। टेप से हाथ और मुंह बांध दिए थे। तकरीबन सात लाख रुपये दो लाख से अधिक के जेवरात, लैपटॉप, पल्सर बाइक सहित अन्य सामान लूट कर ले गए। पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले थे। बदमाश पैदल आए थे। डॉक्टर की बाइक से फिरोजाबाद की ओर भाग गए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गुरुवार तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि लूट करने वाले बदमाश बाइक से सिकंदरा क्षेत्र में आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा लूटकांड: डॉक्टर से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के घेरने पर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। पकड़ा गया बदमाश विपिन है। उसके पास से लूट की रकम सहित अन्य सामान बरामद किया गया। 

4 of 5
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज बाइक की लोकेशन मिली - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने बताया कि उसका फरार साथी ओम है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी विपिन से अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉक्टर रजनीकांत शर्मा का मकान - फोटो : अमर उजाला
कई दिन से कर रहे थे रेकी 
डॉक्टर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि केके नगर की पास की कॉलोनी में उनका 50 गज का प्लाट है। इसको बेचने के लिए कई लोगों से बात की थी। कुछ लोग आ भी रहे थे। वह घर में बुलाते थे। किसी जानकार ने ही उनके घर की रेकी की है। क्योंकि बदमाश उनका मकान खरीदने के बहाने ही घुसे थे। 

ये भी पढ़ें: डॉक्टर के घर लूट का मामला: आगरा पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज, वारदात में इस गैंग का अंदेशा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें