जाबांज विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर ताजनगरी में जोश-ओ-खरोश के साथ जश्न मनाया गया। हमारा वीर सिपाही एफ-16 विमान के साथ पाकिस्तान के दंभ को चूर करके लौटा तो जीत की खुशी में जगह जगह मिठाइयां बांटी गई, तिरंगे लहराए गए, आतिशबाजी की गई, ढोल बजाए गए। भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद के गगनभेदी जयघोष के बीच नारे लगे, देश का सिपाही कैसा हो, अभिनंदन वर्तमान जैसा हो...।
विज्ञापन
2 of 6
अभिनंदन की वापसी पर जश्न मनाते आगरा के लोग
विंग कमांडर अभिनंदन की घर वापसी पर आगरा के जयपुर हाउस स्थित भाजपा के ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर आतिशबाजी की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहदेव शर्मा आदि मौजूद थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में आतिशबाजी कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भारतीय सेना के जय जयकार की। मिठाई बांटी और बोले कि वायुसेना के एक जवान ने पाकिस्तान में डंका बजा दिया।
विज्ञापन
3 of 6
अभिनंदन की वापसी पर मिठाई बांटते मुस्लिम समाज के लोग
शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले शाही इमाम इरफान उल्ला खां निजामी ने हिंदुस्तानी फौज के जज्बे की सराहना की। इस मौके पर बच्चों ने हिंदुस्तानी फौज और सकुशल अभिनंदन की वतन वापसी के लिए दुआ मांगी। शाही इमाम ने कहा कि हिंदुस्तानी फौज ने अपनी बहादुरी से देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। इस्लामियां लोकल एजेंसी के सदर हाजी असलम कुरैशी ने कहा कि हिंदुस्तानी सेना ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को सही जवाब दिया है। इसके बाद देश में अमन और शांति की दुआ की गई।
4 of 6
अभिनंदन की वापसी पर मिठाई बांटतीं छात्राएं
शिवालिक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन की देश वापसी के संबंध में छात्र-छात्राओं की ओर से खुशी का इजहार किया गया। विद्यालय में विशेष सभा का आयोजन किया गया। विंग कमांडर के पराक्रम के संबंध में बताया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति की भी सराहना की गई। विद्यालय में मिठाइयां बांटी गईं। भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
5 of 6
विंग कमांडर की वापसी पर आतिशबाजी करते युवा
- फोटो : अमर उजाला
आरटीओ परिसर में शाम छह बजे कर्मचारियों ने ढोल ताशों के साथ विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर खुशी मनाई गई। आरटीओ कर्मियों के साथ ही आसपास के लोगों ने मिठाई बांटी और तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारे गूंजे। आरटीओ के अधिकारियों का कहना था कि यह देश के लिए गौरव के क्षण हैं।
फाइटर पायलट अभिनंदन के पाकिस्तान से लौटकर आने पर आगरा में शाह मार्केट एसोसिएशन ने तिरंगा हाथ में लेकर दीवानी चौराहे से संजय प्लेस चौराहे तक मार्च निकाला। देश वापसी पर जश्न के माहौल के बीच शाह मार्केट एसोसिएशन ने जोरदार नारेबाजी और आतिशबाजी की और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। यहां बसपा नेता मनोज सोनी ने कहा कि राजनीति से हटकर इस समय देश सर्वोपरि है और पूरा देश अभिनंदन के अदम्य साहस और वीरता का स्वागत कर रहा है।