फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी, 'आगरा उत्तर' के मैदान में उतरे 21 उम्मीदवार

Tue, 30 Apr 2019 04:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
जुलूस के साथ भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई। कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें से 10 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी ताल ठोंकी है। अंतिम दिन भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कांग्रेस के रणवीर शर्मा, सपा के सूरज शर्मा सहित 16 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आगरा उत्तर सीट के प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव के नामांकन के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से ही प्रत्याशियों का आना शुरू हो गया था। अंतिम दिन होने के कारण एक के बाद एक प्रत्याशियों की लाइन लगी हुई थी। भाजपा, कांग्रेस और सपा के प्रत्याशी अपने लाव-लश्कर सहित नामांकन करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 7
जुलूस के साथ कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख दलों में कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा जुलूस लेकर पहुंचे। उनके साथ हाजी अबरार, राघवेंद्र उपाध्याय, हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, भारत भूषण गप्पी थे। भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल और सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा दोनों लगभग एक ही समय नामांकन को पहुंचे। दोनों के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम था। 

4 of 7
नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
नामांकन के लिए दोपहर तीन बजे तक का समय था। मगर, कई प्रत्याशी इस समय तक नामांकन कक्ष में दाखिल हो गए थे, इसलिए उनका भी नामांकन कराया गया। इसके चलते शाम लगभग साढ़े चार बजे तक पर्चा जमा किए गए। समय सीमा खत्म होने के बाद पहुंचे कुछ प्रत्याशियों को उल्टे पांव लौटना भी पड़ा।
विज्ञापन

5 of 7
नामांकन पत्र दाखिल करते सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने नामांकन के चार सेट दाखिल किए हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा और सपा के सूरज शर्मा ने दो-दो सेट जमा किए हैं। इनके अलावा वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राशिद अली ने और निर्दलीय प्रत्याशी अंबेडकरी हसनूराम अंबेडकरी ने भी दो-दो सेट दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
भाजपा प्रत्याशी का जुलूस - फोटो : अमर उजाला
ये हैं पार्टी के प्रत्याशी
 
पार्टी   प्रत्याशी
भाजपा पुरुषोत्तम खंडेलवाल
कांग्रेस रणवीर शर्मा
सपा सूरज शर्मा
प्रसपा दिलीप कुमार बघेल
वंचित समा इंसाफ पार्टी राशिद अली
आदर्श समाज पार्टी रोहित
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी भूपेंद्र कुमार
ब्रज क्रांति दल सुरेखा यादव
नेशनल यूथ पार्टी शैलेंद्र जैन
समान अधिकारी पार्टी लक्ष्मी मित्तल
राष्ट्रीय हिंद सेना दिनेश चंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नामांकन पत्र दाखिल करतीं निर्दलीय प्रत्याशी मंजू शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अंबेडकरी हसनूराम अंबेडकरी, मदन मोहन शर्मा, पुरुषोत्तम दास, विनीत अग्रवाल, मंजू शर्मा, रामब्रजयादव, इदरीश, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार कुशवाह और राजीव गुप्ता ने पर्चा भरा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें