फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ब्रज के आठ जिलों में बेची गईं एक्सपायर दवाएं, पूछताछ में आरोपियों ने उगले कई राज

Wed, 10 Feb 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा: गोदाम से बरामद एक्सपायर दवाएं - फोटो : अमर उजाला
दोबारा पैकिंग एक्सपायर दवाइयों को बेचने वाले आगरा के प्रदीप राजौरा और धीरज राजौरा का नेटवर्क पूरे ब्रज क्षेत्र में फैला हुआ था। उनसे पूछताछ में ड्रग विभाग को पता चला कि वे आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, हाथरस और अलीगढ़ में झोलाछापों को ये दवाएं बेचते थे। दस टैबलेट का जो पत्ता 15 रुपये (प्रति टैबलेट 1.5 रुपये) में तैयार होता था। उसे झोलाछाप को 125 रुपये (प्रति टैबलेट 12.5 रुपये) में बेचते थे। वह इसे एमआरपी पर मरीजों को देता था। एमआरपी 250 रुपये (प्रति टैबलेट 25 रुपये) होती थी। इसी तरह यह धंधा सालभर से चल रहा था।
विज्ञापन

2 of 6
दवाइयों की जांच करती औषधि विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
राजौरा डिस्ट्रीब्यूटर्स नाम से इनकी फर्म आवास विकास सेक्टर -12 स्थित सत्यम प्लाजा में चल रही थी। यहीं से सोमवार को छापा मारकर दवाइयां, पैकिंग की मशीनें, रैपर बरामद किए गए थे। पास में ही राजौरा बंधुओं की कोठी है। दोनों पहले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) रहे हैं, इसलिए झोलाछापों और चिकित्सकों से उनके संबंध थे।
विज्ञापन

3 of 6
आगरा: गोदाम से भारी मात्रा में एक्सपायर दवाएं बरामद - फोटो : अमर उजाला
सुराग : डायरी में मिले झोलाछापों के नाम
ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने इनकी फर्म पर छापा मारा तो यहां से डायरी में कई नाम लिखे मिले हैं। इनके अलावा कच्चे बिल मिले हैं। ये पूरे ब्रज क्षेत्र के जिलों के हैं। ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन ने बताया कि एक्सपायर हो चुकी दवाएं खरीदने वाले झोलाछापों की सूची संबंधित जिलों के सीएमओ को दी जाएगी। जांच में पता चला कि कुछ चिकित्सकों के क्लीनिकों में चल रहे मेडिकल स्टोरों पर भी इन दवाओं की सप्लाई होती थी। उनके नाम पता करने की कोशिश की जा रही है।

4 of 6
मथुरा: फैक्टरी से भारी मात्रा में दवाएं बरामद - फोटो : अमर उजाला
शातिर: मथुरा के डीलरों से खरीदते थे एक्सपायर दवाएं
जांच में पता चला कि राजौरा बंधु एक्सपायर हो चुकी दवाएं मथुरा के डीलरों से खरीदते थे। उन्होंने पूछताछ में इसे कुबूल किया लेकिन कई बार पूछे जाने पर भी डीलरों के नाम नहीं बताए। ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन का कहना है कि नाम पूछे जाने पर दोनों कहने लगते कि याद नहीं आ रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
धीरज, प्रदीप और सौरभ (बायें से दायें) - फोटो : अमर उजाला
साजिश : रातों-रात अमीर बनने के लिए नकली दवाएं भी बेचने लगे
राजौरा बंधुओं ने छह फरवरी 2020 को दवाओ के वितरण का लाइसेंस लिया। इसी लाइसेंस पर वह एक्सपायर हो चुकी दवाएं बेच रहे थे। इसमें मोटा मुनाफा था लेकिन इससे भी संतुष्ट नहीं हुए। रातों-रात अमीर बनने के लिए नकली दवाएं बेचना शुरू कर दिया। इन्हें पहले से मालूम था कि मथुरा का सौरभ शर्मा नकली दवा की फैक्टरी चलाता है। एमआर की नौकरी करने के दौरान उससे संपर्क हुआ था। अपना काम शुरू करने के बाद उससे संपर्क किया और नकली दवाएं खरीदने लगे। ये दवाएं भी झोलाछापों को बेची जाती थीं। राजौरा बंधुओं का मेडिकल स्टोर भी है। उस पर भी इन दवाओं की बिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती : गैंग के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी का केस दर्ज
सिकंदरा थाना पुलिस ने प्रदीप राजौरा, धीरज राजौरा और मथुरा के वाचकुंड बिहारी, अझाही निवासी सौरभ शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि इनके पूरे नेटवर्क का पता करने की कोशिश की जा रही है। जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं।

- 27 लाख की दवाएं आगरा से जब्त
- 23 लाख की दवाएं मथुरा से जब्त
- 10 कंपनियों की हैं दवाएं
- 17 बोरों में भरकर सिकंदरा थाना लाई गई दवाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें