एक साथ 25 कस्तूरबा विद्यालयों में नौकरी करने की आरोपी शिक्षिका अनामिका शुक्ला का नाम एक ही है, लेकिन फसाने कई हैं। अनामिका के नाम से नौकरी करने वाली शिक्षिका की गिरफ्तारी के बाद कई राज उजागर हुए हैं। आरोपी शिक्षिका ने पूछताछ में कासगंज पुलिस को जो अपना नाम-पता बताया, उसे लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।