आगरा के कई एनसीसी कैडेट गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड करते नजर आएंगे और राष्ट्रपति को सलामी देंगे। दयालबाग शिक्षण संस्थान के पांच और आगरा कॉलेज के तीन एनसीसी कैडेटों का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
अखिल राघव
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेना हर कैडेट का सपना होता है। इसके लिए वह जीतोड़ मेहनत भी करता है। कई चरणों की स्पर्धा के बाद उसका चयन होता है।
विज्ञापन
3 of 8
प्रवीन त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा ग्रुप से 12 एनसीसी कैडेटों का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है, इसमें डीईआई के सर्वाधिक पांच कैडेट गोपाल उपाध्याय, रजत त्यागी, प्रवीन त्यागी, अखिल राघव और अभिषेक मित्तल हैं।
4 of 8
गोपाल उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मनीष कुमार के मुताबिक सार्जेंट गोपाल उपाध्याय डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन
5 of 8
रजत त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
सीनियर अंडर आफिसर रजत त्यागी बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र हैं, उनको इस वर्ष बेस्ट कैडेट ऑफ उत्तर प्रदेश डायरेक्ट्रेट चुना गया।
विज्ञापन
6 of 8
अमोलक कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अंडर आफिसर अखिल राघव, सार्जेंट प्रवीन त्यागी डिप्लोमा इन आटोमोबाइल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। अभिषेक मित्तल डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग के छात्र हैं।
विज्ञापन
7 of 8
नितिन भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज एनसीसी आर्मी विंग के सीनियर अंडर आफिसर नितिन भारद्वाज, अंडर आफिसर अमोलक कुमार व सार्जेंट शोभित भारद्वाज का चयन किया गया है।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल के मुताबिक नितिन बीएससी तृतीय व अमोलक तथा शोभित बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। इसके अलावा सेंट जोंस कॉलेज के तीन और वन यूपी गर्ल्स बटालियन की एक कैडेट का चयन हुआ है।