फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल के पीछे दशहरा घाट से 29 जून से शुरू होगा प्लास्टिक कचरे के खिलाफ महाअभियान, लोगों के दिलाई जाएगी शपथ

Sun, 26 Jun 2022 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 ये अभियान तीन जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल के पीछे यमुना किनारे से कचरा उठाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
प्लास्टिक कचरे और एक बार प्रयोग में आने वाली पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम 29 जून से महाअभियान शुरू करेगा। 3 जुलाई तक चलने वाले अभियान की शुरुआत ताजमहल के पीछे दशहरा घाट से की जाएगी। हर दिन विशेष सफाई अभियान चलेगा। प्लास्टिक और प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई जाएगी। लोगों को नुक्कड़ नाटक, ईको मेला आदि कार्यक्रम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

शनिवार को नगर निगम के सदन कक्ष में नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने एनजीओ, निगम के अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा बताई। सुझाव भी लिए। लोगों ने कहा कि पानी के पाउच का कचरा अधिक निकल रहा है। यह पॉलिथीन री-साइकिल भी नहीं होती। अभियान में इस पर भी कार्रवाई हो। नगर आयुक्त ने समापन पर प्रदर्शनी लगाकर प्लास्टिक और पॉलिथीन के कचरे से उत्पाद बनाकर प्रदर्शित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

2 of 5
अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम - फोटो : अमर उजाला
बता दें मणिपुर की रहने वाली 10 साल की लिसीप्रिया कंगुजम 20 जून को पहली बार आगरा आई थीं। उन्होंने ताजमहल में भ्रमण किया। ताज देखने के बाद वह पार्श्व में यमुना किनारा गई, जहां उन्हें प्लास्टिक कचरा फैला मिला। जिसका फोटो 21 जून को उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती पर प्रदूषण के कारण लग रहे दाग का मुद्दा उठाया। इसके बाद प्रशासन जागा और ताज के पार्श्व में यमुना किनारे पड़े प्लास्टिक के कचरे को साफ कराया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

ये होंगे कार्यक्रम

- 29 जून : दशहरा घाट पर मेयर करेंगे उद्घाटन, शपथ ग्रहण के साथ सफाई अभियान
- 30 जून : नुक्कड़ नाटक, ईको मेला, शहर के चौराहों पर शपथ और सफाई अभियान
- 1 जुलाई : जीरो वेस्ट लाइफस्टाइल प्रदर्शनी, प्लास्टिक बैंक, नदी के घाट पर सफाई
- 2 जुलाई : सभी नालों पर लगे लोहे के जाल से प्लास्टिक कचरा हटाना, शपथ, सफाई
- 3 जुलाई : यमुना के घाट पर ईको मेला, सफाई अभियान और शपथ ग्रहण समारोह

4 of 5
ताजमहल परिसर में पड़ी प्लास्टिक बोतल - फोटो : अमर उजाला

कचरे का बड़ा हिस्सा प्लास्टिक

नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि अभियान लोगों को जागरूक करने के लिए भी है। लोगों की पॉलिथीन, प्लास्टिक लेने की आदत बदल जाएगी तो स्वच्छता नजर आने लगेगी। कचरे का बड़ा हिस्सा प्लास्टिक है। टीम इसके खिलाफ सख्त अभियान भी चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना - फोटो : अमर उजाला

उत्पादन और बिक्री पर रोक लगे

 सुप्रीम कोर्ट मॉनीटरिंग कमेटी के सदस्य रमन ने बताया कि अभियान की सफलता अधिकारियों की इच्छाशक्ति पर निर्भर करेगी। प्लास्टिक की बिक्री और उत्पादन पर ही रोक लगाई जाए तो इस्तेमाल अपने आप बंद हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें