फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक मुक्त आगरा : जहां से हुई बदनामी, वहीं से शुरू हुई मुहिम, देखें इस खास अभियान की तस्वीरें

Thu, 30 Jun 2022 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
प्लास्टिक मुक्त आगरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दस दिन पहले ताजमहल के पीछे यमुना में जिस जगह फैले प्लास्टिक कचरे से बदनामी हुई, उसी जगह से बुधवार को नगर निगम ने प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त आगरा की मुहिम शुरू की है। ये अभियान पांच दिन चलेगा। मेयर और नगर आयुक्त ने यमुना नदी से प्लास्टिक और पॉलिथीन निकाली और प्रतीकात्मक रूप से प्लास्टिक बाबा की अर्थी निकालकर लोगों से प्लास्टिक का उपयोग न करने का आह्वान किया। बुधवार सुबह दशहरा घाट पर मेयर नवीन जैन ने पार्षदों और शहर के लोगों के साथ प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता अभियान शुरू किया। नगर आयुक्त निखिल टी फुंडेे के साथ उन्होंने यमुना नदी से प्लास्टिक का कचरा निकाला और लोगों के साथ घाट की सफाई की।

मेयर नवीन जैन ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक शरीर के साथ पर्यावरण के लिए भी खतरनाक है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा, नीलम सिरसा, अंजू दियालानी, मनिंदर कौर, पार्षद दल के उप नेता मोहन सिंह लोधी, मनोज शर्मा, पार्षद जगदीश पचैरी, जगमोहन, भवतोष चैधरी, बबलू लोधी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लिसीप्रिया कंगुजम - फोटो : अमर उजाला

पहले कचरा डाला, फिर साफ किया, वीडियो वायरल

10 दिन पहले पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया के यमुना में प्लास्टिक के फोटो ट्वीट होने के बाद नगर निगम ने दशहरा घाट पर सफाई अभियान चलाया था। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बुधवार को सफाई अभियान की शुरूआत से पहले नगर निगम के कर्मचारी लाल रंग के बोरे में रखा प्लास्टिक कचरा दशहरा घाट पर यमुना किनारे डालते दिख रहे हैं, जिसे बाद में अभियान के दौरान मेयर, नगर आयुक्त और अन्य लोगों ने उठाकर एकत्र किया। इस मामले में नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने कहा कि निगम के कर्मचारी लोगों को प्लास्टिक कचरा डालकर स्टिक से उठाने की ट्रेनिंग दे रहे थे, जिसके लिए पहले कचरा डाला, फिर उठाकर दिखाया। जिस समय ये वीडियो बनाया गया, उस समय सभी मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 6
बनाया गया पुतला - फोटो : अमर उजाला
प्लास्टिक कचरे से बनाया पुतला
दशहरा घाट पर सफाई अभियान के बाद लोगों ने प्लास्टिक कचरे से पुतला बनाया, जिसे प्लास्टिक बाबा का नाम दिया गया। मेयर नवीन जैन और नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने पुतले की अर्थी को कंधा दिया और संदेश दिया कि सिंगल यूज प्लास्टिक दुनिया से विदा हो चुकी है, अब उसका उपयोग न करें।

4 of 6
दशहरा घाट पर सफाई अभियान - फोटो : अमर उजाला

उपयोग पर होगी सख्ती

हमने शहर में 23 जगहों पर एक साथ सफाई और जागरूकता अभियान को शुरू किया है। यह अभियान तीन जुलाई तक चलेगा, जिसमें सभी 100 वार्डों को शामिल किया गया है। प्लास्टिक उपयोग करने वालों पर इस दौरान सख्ती होगी और जुर्माना वसूला जाएगा। - नवीन जैन, मेयर
विज्ञापन

5 of 6
हस्ताक्षर अभियान - फोटो : अमर उजाला

ताज के पीछे हस्ताक्षर अभियान

नगर निगम ने ताज के पीछे हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया, जिसमें प्लास्टिक केखिलाफ इस मुहिम में संदेश लिखा गया। लोगों ने हस्ताक्षर कर संकल्प लिया कि सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करेंगे। मेयर ने सभी को प्लास्टिक का प्रयोग न करने और स्वच्छता की शपथ दिलाई। शहर में पार्षदों ने जगह-जगह शपथग्रहण कार्यक्रम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेयर ने दिलाई शपथ - फोटो : अमर उजाला

चार साल पहले केंद्रीय मंत्री ने शुरू किया था अभियान

यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर चार साल पहले 4 जून 2018 को ताजमहल के 500 मीटर दायरे को पॉलिथीन फ्री जोन बनाने और शहर को 2018 तक प्लास्टिक फ्री करने की घोषणा की थी। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के साथ अभिनेत्री दीया मिर्जा और यूएनईपी के एरिक सोल्हेम ने इस मुहिम की शुरुआत की थी, पर न ताज का 500 मीटर दायरा पॉलिथीन फ्री हुआ, न शहर प्लास्टिक मुक्त। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें