आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में परचून व्यापारी रामवीर, उनकी पत्नी मीरा और बेटे बबलू की हत्या के आरोपी गजेंद्र को पुलिस ने बुधवार को जेल भेजा था। उससे घटना वाले दिन पहने हुए कपडे़ बरामद नहीं हो सके थे। अब पुलिस कपड़ों की बरामदगी के लिए आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। उधर, इस तिहरे हत्याकांड के तार भर्ती गिरोह भी जुड़ रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी तक गिरोह के सरगना को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन
2 of 6
आगरा ट्रिपल मर्डर: रामवीर, पत्नी मारी और बेटा बबलू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
30 अगस्त की रात को नगला किशनलाल निवासी रामवीर, पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई थी। शवों को जलाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इनमें मोहल्ले का ही सुभाष, उसका भाई गजेंद्र और वकील थे। पुलिस ने सुभाष की मां और पिता को भी आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
3 of 6
तिहरे हत्याकांड के आरोपी सुभाष और वकील
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष ने अपने कमरे में रामवीर और बबलू की हत्या करने के बाद शवों को कंधे पर रखकर ले गया था। इसके बाद मीरा की हत्या की थी। तीनों के शवों को जलाने की कोशिश की गई। मंगलवार सुबह सुभाष और वकील को गिरफ्तार किया था, जबकि बुधवार सुबह गजेंद्र पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था।
4 of 6
मुठभेड़ में पकड़ा गया था गजेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक का कहना है कि गजेंद्र ने घटना वाले दिन पहने हुए कपड़ों को छिपा दिया है। इन कपड़ों की बरामदगी के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र देंगे। रिमांड मिलने पर आरोपी से कपड़े बरामदगी के प्रयास होंगे।
तिहरे हत्याकांड के खुलासे में लगी पुलिस के सामने सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का नाम सामने आया था। क्योंकि रामवीर ने प्लॉट गिरवी रखकर बेटे बबलू की नौकरी के लिए पूर्व फौजी नरसिंह पाल के माध्यम से पीएसी के रिटायर्ड सिपाही शकील को 12 लाख रुपये दिए थे। मगर, नौकरी नहीं लगी थी। रामवीर रुपये वापस मांग रहे थे। उसने पांच लाख रुपये दिए थे। बाकी रकम नहीं लौटा रहा था।
एसएसपी बबलू कुमार, साथ में अन्य पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
रामवीर ने हत्यारोपी सुभाष से तीन लाख रुपये अपना प्लॉट छुड़ाने को लिए थे। एसएसपी बबलू कुमार ने घटना के खुलासे के बाद भर्ती गिरोह पर शिकंजा कसने की बात कही थी। पूर्व फौजी को उठाया गया था। मगर, शकील अब तक हाथ नहीं आ सका है। वह फरार हो गया है। पहले परिजन कह रहे थे कि वह गमी में गया है। मगर, वह लौटा नहीं है।