फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाप की इस बात के लिए राजी नहीं थी अविवाहित गर्भवती बेटी, पिता ने दी खाैफनाक माैत; पुलिस को लाश भी न मिली

Thu, 06 Aug 2026 06:00 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पिता ने बेटी को चंबल में डुबो कर मार डाला। दिल्ली वापस लौट कर जहर खाकर बेटी के जान देने की झूठी कहानी गढ़ दी। सबूत के तौर पर चंबल नदी में विसर्जन को प्रदर्शित करने वाले फोटो भी दिखाए। पुलिस ने दामाद और पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
1 of 5
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली से लाकर बेटी की हत्या का फैसला पिता ने अचानक नहीं नहीं लिया था। वह बेटी पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था। मगर वो तैयार नहीं थी। इस कारण ही पिता उसे बहाने से पुश्तैनी गांव लेकर आया। चंबल नदी के किनारे पर ले गया। वहां पर उससे खुदकुशी के लिए कहा। उसके नदी से बाहर आने पर खुद ही गला पकड़कर डुबो दिया था। दिल्ली पुलिस आरोपी पिता और जीजा को आगरा लाई थी। शव की तलाश बुधवार तक की गई। मगर वो नहीं मिल सका। आरोपियों की रिमांड पूरी होने के कारण पुलिस दोनों को वापस ले गई। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

आरोपी पिता बासौनी के एक गांव का रहने वाला है। वर्तमान में 15 साल से दिल्ली के दक्षिण तिगड़ी इलाके में रह रहा है। आठ साल पहले मां की मौत होने के बाद बेटी ने घर को संभाला था। वह तीन भाई-बहनों में मझली थी। हाईस्कूल की परीक्षा पास करने से पहले ही पढ़ाई छूट गई थी। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में बस्ती के ही दूसरी जाति के युवक से युवती के प्रेम संबंध हो गए थे। परिजन की गैर मौजूदगी में युवक का घर पर आना जाना था। पिता को प्रेम संबंध की बात तब पता चली, जब बेटी 4 माह की गर्भवती हो गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि प्रेमी शादी के तैयार नहीं हुआ। बेटी ने गर्भपात कराने से मना कर दिया। वो उसे दवा दिलाने के बहाने 28 जुलाई को दामाद के साथ गांव लाए थे। रात में रिश्तेदार के घर पर रुकने के बाद 29 जुलाई को बासौनी स्थित चंबल नदी के घाट पर पहुंचे। उसे डुबो कर मार डाला। दिल्ली वापस लौट कर जहर खाकर बेटी के जान देने की झूठी कहानी गढ़ दी। सबूत के तौर पर चंबल नदी में विसर्जन को प्रदर्शित करने वाले फोटो भी दिखाए। पुलिस ने दामाद और पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 5 दिन की कस्टडी रिमांड में लेकर युवती का शव बरामद करने के लिए दिल्ली पुलिस सोमवार को बासौनी पहुंची थी। तीन दिन चंबल नदी को खंगालने के बाद बुधवार शाम दिल्ली पुलिस खाली हाथ लौट गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या, नदी में खड़ा आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नदी किनारे की झाड़ियां खंगाली, मगरमच्छ का निवाला बनने का अंदेशा
पिनाहट से बासौनी घाट तक युवती के शव को बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तिगड़ी थाने के इंस्पेक्टर मुकेश यादव, उप निरीक्षक राहुल, कांस्टेबल महेश, प्रवीण, पीएसी के जवान संतोष, रिषी, राहुल यादव, कृष्णवीर, अजीत, गोपाल एवं वन विभाग ने मोटरबोट के जरिए करीब 12 किमी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा में तलाश की। 

 

4 of 5
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या, नदी में खड़ा आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंबल नदी में कांटे डाले, नदी किनारे की झाड़ियों को खंगाला। इतना ही नहीं नदी किनारे के क्योरी, उमरैठापुरा, जेबरा, पुरा शिवलाल, पुरा डाल, बासौनी आदि गांवों के लोगों से मिल कर युवती का शव दिखने पर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। बुधवार शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद टीम खाली हाथ रही। चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा होने एवं बहाव तेज होने की वजह से शव के बहकर इटावा के पचनदा तक पहुंचने का अंदेशा है, या फिर नदी में मौजूद मगरमच्छों का निवाला बन गया होगा। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को नदी में कई बार मगरमच्छ दिखाई दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा में बेटी को डुबोकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के लोगों ने चुप्पी साधी
बासौनी के जिस गांव का परिवार रहने वाला है, उस गांव के लोगों ने युवती की हत्या को लेकर चुप्पी साध रखी है। गांव में घर पर मिले परिवार के लोग पूरी घटना की जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं। कहना था कि 36 साल से उनका संपर्क नहीं हुआ। गांव के लोगों ने दबी जुबान बताया कि आरोपी पिता ने अपनी जमीन बेच दी थी, दो बीघा जमीन बची है। जिसे भेज पर उठा देते हैं। महिलाओं में युवती की हत्या को लेकर कानाफूसी हो रही है। लेकिन कोई खुल कर बोलने को तैयार नहीं था। आरोपी के गांव के अलावा बासौनी के इलाके भर में अंतरजातीय प्रेम संबंधों में डुबो कर मारी गई युवती को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें