फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस हादसा: तो क्या चालक की लापरवाही से गई 14 लोगों की 'काल', सामने आई यह बात

Fri, 14 Feb 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फिरोजाबाद बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात को हुए दर्दनाक हादसे में बस चालक की लापरवाही उजागर हुई है। चालक बस को निर्धारित लेन में न चलाकर ओवर टेक वाली लेन पर 70 से 80 की स्पीड में चला रहा था। इस बस का पांच बार चालान भी हो चुका था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिरोजाबाद बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
एआरटीआ प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार रात एक्सप्रेसवे पर जिस बस से हादसा हुआ वो बस गोरखपुर निवासी केसी जैन की है। केसी जैन ने इस बस का पंजीकरण 29 अगस्त 2019 को गोरखपुर परिवहन विभाग में कराया था। जो दिल्ली के रामलीला मैदान से बिहार आती-जाती थी। 
विज्ञापन

3 of 5
फिरोजाबाद बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
चालक के लापरवाही बरतने के कारण छह माह में पांच बार चालान किया जा चुका है। पहला चालान परमिट न होने पर 18 हजार का किया गया था। जबकि दूसरा चालान 15 हजार रुपये का हुआ था। जबकि तीसरा चालान पांच हजार रुपये, चौथा चालान 2500 रुपये के साथ ही एक अन्य चालान हुआ था। 

4 of 5
फिरोजाबाद बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
यह चालान अलग-अलग जिलों के परिवहन विभाग के अधिकारियों ने किए थे। बस को एक्सप्रेसवे की तीसरी लेन में होना चाहिए था। लेकिन चालक बस को ओवर टेक वाली लेन में चला रहा था। हालांकि जांच में ओवरस्पीड की बात सामने नहीं आई है। पुलिस फिलहाल अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे का शिकार हुई बस - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात को 90 यात्रियों को दिल्ली से लेकर बिहार जा रही स्लीपर बस एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें