फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro लोकतंत्र के पर्व पर मौसम भी रहा खुशगवार, शाम तक लगी रही मतदाताओं की कतार

Thu, 18 Apr 2019 06:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के त्योहार पर मौसम भी खुशगवार रहा। मौका भी था और दस्तूर भी। ऐसे में मतदाता कहां चूकने वाला। आगरा और फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र के मतदाता अपने सांसद चुनने के लिए सुबह से ही घर से निकल पड़े। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। इस दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया 


वीडियो को देखकर समझिए कैसा है 2nd Phase में Polling का हाल
विज्ञापन

2 of 7
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
लोकतांत्रिक मंदिर (संसद) के लिए अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए मतदाता सुबह सात बजे से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से लगी मतदाताओं की कतार शाम तक बरकरार रही। 
विज्ञापन

3 of 7
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
शाम छह बजे आगरा और फतेहपुर सीकरी के 24 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) में कैद हो गया। इनकी किस्मत का फैसला 33.54 लाख मतदाता ने किया। अब 23 मई को चुनाव परिणाम आएंगे। 

4 of 7
मतदान केंद्र के बाहर तैनात सुरक्षाबल के जवान - फोटो : अमर उजाला
निर्विरोध और शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए। बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ ही कमांडो तैनात किए गए। क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों की वेब कॉस्टिंग होगी। इसका सीधा संपर्क कंट्रोल रूम से था। 
विज्ञापन

5 of 7
मतदान करने के बाद अंगुली पर निशान दिखाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बूथों पर हर पल की गतिविधि पर नजर रखी गई। माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए, जो पल-पल की रिपोर्ट देते रहे। बूथ के अंदर प्रत्याशी भी अपना सुरक्षाकर्मी नहीं ले जा सके। कोई मतदाता मतदेय स्थल पर मोबाइल फोन आदि लेकर प्रवेश नहीं कर सका।
विज्ञापन

6 of 7
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
मतदान केंद्र के 200 मीटर के बाहर तक मतदाता को परिवार के साथ वाहन से वोट डालने की छूट मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिव्यांग बेटी को मतदान कराने ले जाता पिता - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में युवा निर्णायक की भूमिका अदा करेंगे। आगरा जिले में 40 हजार से अधिक युवा (18-19 वर्ष) पहली बार वोटर बने हैं। सबसे अधिक युवा मतदाता फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में हैं। वहीं, सबसे कम उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें