आगरा के सदर क्षेत्र में हुई बैंक डकैती के बाद बदमाश मुख्य मार्ग की जगह गांव के रास्ते से भागे थे। पुलिस को 20 मिनट बाद ही सूचना मिल गई थी, लेकिन पुलिस ने चूक की। चौराहों पर ही चेकिंग करती रही। अन्य रास्तों पर पुलिस नहीं भेजी गई, जिससे बाइक खराब होने पर भी बदमाश भागने में सफल रहे। इस चूक पर एडीजी जोन अजय आनंद ने थाना पुलिस से जवाब-तलब किया है। पूछा है कि सूचना कब मिली, पुलिस ने चेकिंग कब शुरू की और देहात के रास्तों पर चेकिंग क्यों नहीं की?