फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'रोटी, कपड़ा और मकान...', किए जाते थे सारे इंतजाम, बड़ी साजिश का खुलासा; आरोपियों के फोन से मिले ये वीडियो

Mon, 21 Jul 2025 02:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

धर्मांतरण गिरोह बड़ी साजिश रच रहा था। आरोपियों के फोन से भड़काऊ वीडियो मिले हैं। धर्मांतरण गिरोह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
1 of 9
धर्मांतरण के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मांतरण गिरोह का आतंकी कनेक्शन भी पुलिस को पता चला है। अभी तक की जांच के बाद 50 से अधिक लोग रडार पर हैं। पकड़े गए आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। उनके मोबाइलों में कई वीडियो मिले हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इन वीडियो को शेयर किया जाता था। कुछ वीडियो भड़काऊ हैं। इसमें देश के लोगों में जहर घोलने की साजिश की पुष्टि हो रही है। इससे पुलिस भी सकते में हैं।

कनाडा में रहने वाला सैय्यद दाऊद गोवा की आयशा को फंडिंग करता था। धर्मांतरण गिरोह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में लगी है। पुलिस को कई वीडियो मिले हैं। इनमें कुछ देश के लिए विरोधी बातें करने वाले हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 9
Illegal conversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो में दिख रहा राम मंदिर का उद्घाटन
पुलिस के अनुसार, एक वीडियो में राम मंदिर का उद्घाटन दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर में जा रहे हैं। वह सीढ़ियों पर प्रणाम करते हैं। इसी वीडियो में दूसरा सीन भी आता है, जिसमें ताजमहल दिख रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 9
Illegal conversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीछे से एक वायस चल रही हैं। इसमें सुना जा सकता है कि ये तारीख है इस्लामी ये रिश्ते जोड़ने होंगे। बहुत से बन चुके हैं सोमनाथ अब तोड़ने होंगे आदि कई सारी बातें बोली जा रही हैं। 

 

4 of 9
Illegal conversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा भी कई वीडियो हैं, जिनमें विशेष रूप से लोगों को देश के खिलाफ भड़काने की साजिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि धर्मांतरण करने वालों को इसी तरह के वीडियो दिखाकर अपने पक्ष में गिरोह कर रहा था।

 
विज्ञापन

5 of 9
Illegal conversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'सिर्फ युवतियां ही नहीं, युवक भी धर्मांतरण में शामिल रहते थे'
एक बार कोई शामिल हो आ जाता था तो वह फिर वापस नहीं चला जाए, इसके लिए काम, घर और पैसा सारी जरूरतों को पूरा कर दिया जाता था। सिर्फ युवतियां ही नहीं, युवक भी धर्मांतरण में शामिल रहते थे। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि वीडियो देखे जा रहे हैं। यह कब और कहां बनाए गए हैं? इसकी पड़ताल के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन

6 of 9
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर वापसी का कोड वर्ड रिवर्ट
आरोपियों ने धर्म परिवर्तन को घर वापसी नाम दिया हुआ था। इसका कार्ड वर्ड रिवर्ट होता था। जो भी हिंदू से मुस्लिम धर्म अपनाता था, उसे रिवर्ट कहा जाता था। ऐसे लोगों को बताया जाता था कि उम्मत के लिए उसे भी किसी न किसी को रिवर्ट करना होगा। उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिवर्ट कराना होगा।
विज्ञापन

7 of 9
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोटी, कपड़ा और मकान...सारे इंतजाम
धर्मांतरण के लिए जिन युवक और युवतियों को निशाना बनाया जाता था, उनका ब्रेनवॉश करने के लिए कई लोग काम करते थे। पहले मिलकर धर्मविशेष के बारे में बताया जाता था। इतने से भी बात नहीं बनती थी तो वीडियो दिखाए जाते थे। 

 

8 of 9
धर्मांतरण गिरोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो बनाने वालों से फोन पर बात कराई जाती थी। दो सगी बहनों के मामले में भी ऐसा ही हुआ था। पहले खंदारी की कोचिंग में बड़ी बहन से कश्मीरी युवती ने दोस्ती की थी। इसके बाद सराय ख्वाजा के रहमान के चैनल से जोड़ दिया गया था। 

 
विज्ञापन

9 of 9
आरोपियों को कोर्ट में ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मांतरण के बाद पांच वक्त की पढ़नी होती थी नमाज
युवतियों को एक जगह पर ले जाकर घर में रखा जाता था। उन्हें महीनों तक कोई काम नहीं करना पड़ता था। इसके बाद उनका निकाह ऐसे युवकों से कराया जाता था, जो पहले कभी हिंदू थे। उन्होंने भी अपना धर्म परिवर्तन किया होता है। धर्मांतरण के बाद पांच वक्त की नमाज पढ़नी होती थी। पूरा खर्च विदेश से मिल रही फंडिंग से होता था।

यह भी पढ़ें: UP: पूरे परिवार पर धर्मांतरण का दबाव बना रही थीं बहनें... पूजा-पाठ का विरोध; बड़ी बेटी करने लगी थी ये काम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें