फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अब उसे भूल जाओ...वो वापस नहीं आने वाली', प्रेमी ने पहले HR की तलाश का किया नाटक, फिर भाई से कही ये बात

Mon, 26 Jan 2026 03:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में एक कंपनी की एचआर युवती की सिर कटी लाश मिलने के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। युवती की हत्या त्रिकोणीय प्रेम में हुई थी। आरोपी प्रेमी पहले युवती के भाई के साथ ढूंढने का नाटक करता रहा। फिर आरोपी बोला कि अब उसे भूल जाओ, वो वापस नहीं आने वाली है।
विज्ञापन
1 of 14
Agra HR Manager Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा के पार्वती नगर (ट्रांस यमुना) की मिंकी घर से भाई की शादी के कार्ड कूरियर करने की बात कहकर निकली थी। रात आठ बजे तक घर वापस नहीं आने पर परिजन को चिंता हुई। उन्होंने उसके साथ कंपनी में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर विनय को फोन किया। वह घर आया और मिंकी के भाई दीपक के साथ पुलिस के पास जाकर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। 

इसके बाद दोनों ने बस और रेलवे स्टेशन पर तलाश की मगर वो नहीं मिली। तलाश के बाद देर रात विनय ने कहा कि अब उसे भूल जाओ। लगता है वो वापस नहीं आने वाली। समझना की बिटिया से हाथ धो बैठे हो।
विज्ञापन

2 of 14
मिंकी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिंकी के पिता अशोक शर्मा कोल्ड स्टोरेज में मैनेजर हैं। उनकी दो बेटियों सिंकी और रिंकी की शादी हो चुकी है। मिंकी ने पांच साल पहले होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को पढ़ाने के लिए कर्ज लिया था। मिंकी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अव्वल रही थी। 
विज्ञापन

3 of 14
मिंकी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार साल से कंपनी में एचआर मैनेजर थी मिंकी
वह चाहती थी कि अच्छी नौकरी करे। चार साल से संजय प्लेस की एक कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर काम कर रही थी। इसी कंपनी में ट्रांस यमुना इलाके का विनय भी काम करता था। एक ही इलाके के होने के कारण दोनों की दोस्ती हो गई।

4 of 14
मिंकी शर्मा का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्ड बांटने में लगी थी मिंकी
परिजन को भी इस बारे में जानकारी थी। 6 फरवरी को मिंकी के भाई दीपक की शादी है। इसके लिए घर में तैयारियां चल रही हैं। मिंकी भी कार्ड बांटने में लगी थी। 23 जनवरी की दोपहर 2 बजे वह घर से निकली थी। कंपनी में उस दिन छुट्टी थी।
विज्ञापन

5 of 14
मिंकी शर्मा का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन और मां ने कई बार किया कॉल
पिता ने बताया कि बेटी कहकर गई थी कि उसे कूरियर से दिल्ली में रहने वाली बुआ के घर में कार्ड भेजने हैं। इसके बाद वह रात में आठ बजे तक नहीं आई। बहन और मां ने कई बार कॉल किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन तलाश में जुट गए। विनय को भी फोन किया।
विज्ञापन

6 of 14
विनय राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस चौकी जाकर दिया गुमशुदगी का प्रार्थनापत्र 
उसने बताया कि मिंकी से बात नहीं हुई। इसके बाद वह घर भी आ गया। भाई दीपक के साथ मिंकी तलाश में जुट गया। दोनों ने पुलिस चौकी जाकर गुमशुदगी का प्रार्थनापत्र दिया। फिर रामबाग, आईएसबीटी, कैंट रेलवे स्टेशन पर तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। 
 
विज्ञापन

7 of 14
Agra HR murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शनिवार को भी विनय परिजन के साथ मिंकी की तलाश का नाटक करता रहा। रविवार सुबह पुलिस ने फोन करके परिजन को शव मिलने की जानकारी दी। तब दीपक ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की। 

8 of 14
विलाप करते मिंकी शर्मा के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोते हुए मां बोली, बिटिया की क्यों ले ली जान?
बेटी की मौत की जानकारी से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनका कहना था कि बेटी होनहार थी। पढ़-लिखकर नाम कमाना चाहती थी। जब उन्होंने सुना कि विनय ही उसका कातिल है तो बेहाल हो गईं। कहा कि वह तो हम सब को सांत्वना दे रहा था। बिटिया ने ऐसा क्या किया, जो उसकी जान ले ली। पुलिस आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाए।
 

9 of 14
मिंकी शर्मा के ऑफिस में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
त्रिकोणीय प्रेम में हुई थी युवती की हत्या
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात एक बजे युवती का सिर कटा शव बोरे में बंद मिला था। उसकी शिनाख्त पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया की मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई। वह संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर थीं। प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या त्रिकोणीय प्रेम के शक में की गई थी।

 

10 of 14
मिंकी और विनय - फोटो : अमर उजाला
कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेमी ने की हत्या
पुलिस ने बताया कि कंपनी के ही ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत ने मिंकी की हत्या कर शव को फेंका था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, मगर 6 महीने से मिंकी किसी और से भी बात करने लगी थी। यह बात विनय को नागवार लगी। पार्वती विहार निवासी अशोक शर्मा एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत हैं। उनकी तीन बेटियों में मिंकी सबसे छोटी थी। दो विवाहित हैं। छोटा भाई दीपक है। वह प्राइवेट जॉब करता है। उसकी 6 फरवरी की शादी है।

 

11 of 14
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
शादी का कार्ड कूरियर करने निकली थी एचआर
मिंकी होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद संजय प्लेस में मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर एक कंपनी में एचआर थी। 23 जनवरी की दोपहर 2 बजे वो घर से निकली थीं। उन्होंने परिजन से भाई की शादी का कार्ड कूरियर करने के लिए जाने की बात कही थी। रात आठ बजे तक नहीं आने पर परिजन ने तलाश की। फोन मिलाया, लेकिन वो बंद था। परिजन ऑफिस गए, मगर बंद मिला। 

12 of 14
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
मिंका का सिर कटा शव बोरे में मिला
रात 10 बजे थाना ट्रांस यमुना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। उधर, रात करीब 1 बजे लोगों ने जवाहर पुल पर एक बोरा पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें महिला का सिर कटा शव था। कपड़े भी नहीं पहने थी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज से एक युवक स्कूटी पर बोरा लेकर जवाहर पुल की तरफ आता नजर आया। उधर, मृतका के परिजन भी तलाश में लगे थे। गुमशुदगी के आधार पर शनिवार देर रात पहचान होने पर पुलिस मृतका के ऑफिस पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज में विनय राजपूत बोरे को खींचकर ऑफिस से बाहर लेकर जाता नजर आया।

 

13 of 14
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची पुलिस
वह मिंकी के ही स्कूटर पर एमजी रोड और हाईवे पर लगे कैमरों में भी नजर आ गया। इससे पुलिस को पूरा अंदाजा हो गया कि हत्या उसी ने की है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि दबिश देकर आरोपी विनय राजपूत को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मिंकी से प्यार करता था। 

 
विज्ञापन

14 of 14
मिंकी और विनय - फोटो : अमर उजाला
वह भी उससे शादी करना चाहती थी। दोनों ने अपने परिजन को भी बताया था। मगर छह महीने पहले उसे पता चला कि मिंकी किसी और से भी बात करती है। उससे मिलने भी जाती है। यह बात उसे खराब लगी। उसने मना किया तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। वह उससे रुपये भी लेती थी। शादी भी नहीं करने दे रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें