परिजन ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। जहां हादसा हुआ है वहां कोई घाट नहीं था। शिक्षकों ने बच्चे की कोई देखरेख नहीं की। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में अंश की तलाश कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के बमरौली अहीर रोड स्थित हंस गोपेश्वर टाउन कॉलोनी में उस समय परिवार में कोहराम मच गया, जब ऋषिकेश घूमने गए दसवीं कक्षा के छात्र अंश परमार के लापता होने की खबर घर पहुंची। मां रजनी परमार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राकेश परमार सहित परिवार के छह सदस्य ऋषिकेश पहुंचकर अंश की तलाश में जुटे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ऋषिकेश में इसी जगह गंगा में डूबा छात्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक राकेश परमार मूल रूप से तांतपुर के होलीपुरा के रहने वाले थे। करीब छह वर्षों से वह परिवार के साथ हंस गोपेश्वर टाउन कॉलोनी में रह रहे हैं। राकेश परमार सरकारी अध्यापक हैं। उनके परिवार में पत्नी रजनी परमार, बड़ी बेटी मानवी परमार और बेटा अंश परमार है। अंश बमरौली अहीर रोड स्थित जेडीएन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र है। मां रजनी परमार ने बताया कि 18 नवंबर को विद्यालय की ओर से तीन दिवसीय टूर ऋषिकेश के लिए गया था। इसमें विद्यालय के शिक्षक 14 वर्षीय अंश को भी अपने साथ लेकर गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
ऋषिकेश में गंगा का किनारा, जहां से लापता हुआ छात्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे परिवार को अंश के लापता होने की सूचना मिली। इससे परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां रजनी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी, उस समय अंश ने अपने पहुंचने की जानकारी दी थी। वह काफी खुश नजर आ रहा था। लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद ही उसके लापता होने की सूचना मिल गई। बेटे से बातचीत के कुछ ही देर बाद आई इस खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया।
4 of 5
बेटे के लापता होने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां की आंखें बेटे की राह देखते-देखते पथरा गई हैं। सूचना मिलने के बाद पिता राकेश परमार, रिश्तेदार संजीव राठौर, राजीव राठौर और सुरेश परमार सहित परिवार के छह सदस्य ऋषिकेश पहुंचकर अंश की तलाश में जुटे हुए हैं। इधर, घर पर मां रजनी बेटे के सुरक्षित लौटने की आस लगाए बैठी हैं। घटना की जानकारी मिलने पर रिश्तेदार और परिचित भी बड़ी संख्या में परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं।
स्कूल टूर पर गया छात्र लापता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश पहुंचे अंश के मौसा राजीव राठौर ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है, जहां हादसा हुआ है वहां कोई घाट नहीं था। शिक्षकों ने कोई देखरेख नहीं की जिसके चलते हादसा हुआ। वह घर आकर लिखित कार्रवाई करेंगे, उन्होंने बताया फिलहाल एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में अंश की तलाश कर रही है, स्थानीय प्रशासन भी उनके साथ मौजूद है। फिलहाल परिवार की सबसे बड़ी चिंता अंश का पता लगना और उसका सकुशल घर लौटना है। बेटे के इंतजार में बैठी मां की आंखें दरवाजे पर टिकी हैं, जबकि परिवार के लोग ऋषिकेश में उसकी तलाश कर रहे हैं।