फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सव: आगरा ग्रीन फेस्टिवल ने दिया हरियाली का संदेश, देखिए तस्वीरें

Sat, 23 Feb 2019 09:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Agra Green Festival
ताज महोत्सव के अंतर्गत आगरा ग्रीन फेस्टिवल (एजीएफ) का शनिवार को कॉसमॉस मॉल में आगाज हुआ। अतिथियों और स्कूली बच्चों ने हवा में हरे गुब्बारे छोड़कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
Agra Green Festival
राउंड टेबल डिस्कशन में री-यूज, री-साइकिल, रिड्यूस और रिफ्यूज मंत्रों पर चर्चा की गई। सेंट एंड्रूज स्कूल, कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल, माउंट लिटरा जी, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, गायत्री स्कूल और एमपीएस स्कूल के बच्चों ने नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Agra Green Festival
इससे पहले मुख्य अतिथि डीआईजी लव कुमार ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के प्रति देश का युवा जागरूक हो रहा है। जागरूकता की इसी शृंखला को आगे बढ़ाने का काम आगरा ग्रीन फेस्टिवल करेगा। 

4 of 5
Agra Green Festival
अशोक ग्रुप की एमडी डॉ. रंजना बंसल ने लव ग्रीन, लिव ग्रीन, ग्रो ग्रीन, ईट ग्रीन, टॉक ग्रीन, गिव ग्रीन, बी ग्रीन और थिंक ग्रीन के मंत्र लोगों को दिए। उन्होंने एक साल में पूरे शहर में एक लाख पौधे लगाने और दस हजार घरों को ग्रीन होम बनाने का संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Agra Green Festival
डॉ. आरएस पारीक ने इस पहल की प्रशंसा की। संचालन श्रुति अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में नेशनल चेंबर के अध्यक्ष राजीव तिवारी, हरविजय सिंह वाहिया, सुशील गुप्ता, मीनाक्षी किशोर, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, ब्रज खंडेलवाल, वत्सला प्रभाकर, अंशु मित्तल, वैभव छिब्बर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें