फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए खूबसूरत लड़कियां पार्टी में दूसरों से जुदा दिखने के लिए कर रहीं ये काम

Wed, 02 May 2018 05:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
फेस पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में फन क्लब और महिला संगठनों का समर थीम शुरू होने के साथ ही ‘फेस पेंटिंग’ की मांग तेजी से बढ़ी है। खासतौर से शहर की युवतियां ने चेहरे पर पेंटिंग कराने के लिए ब्यूटिशियंस के पास जाना शुरू कर दिया है। कॉकटेल पार्टी, थीम पार्टी में चेहरे पर कराई जा रही पेटिंग की इस कलाकारी को युवतियां काफी पसंद कर रही है। इसे पार्टियों में स्टेटस सिंबल भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
फेस पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
युवतियों को गालों पर उड़ती तितली काफी पसंद आ रही है। इन तितलियों को बनाने के लिए दो से तीन घंटे का समय लगता है युवतियों के चेहरे पर तितलियां बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि उन्होंने कपड़े किस रंग के पहने हैं। यह कोशिश रहती है कि जिस रंग के कपड़े पहने गए हैं, उसी रंग की तितलियां चेहरे पर मंडराएं। 
विज्ञापन

3 of 5
फेस पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
थीम पार्टी में युवतियां अपनी खुशी का इजहार चेहरे पर नाचते मोर से करती हैं। अधिकतर युवतियों की पहली पसंद फेस पेंटिंग के लिए नाचते मोर ही रहते हैं। इसके अलावा चेहरे पर बीच, जंगल, पेड़ की टहनियां भी युवतियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। थीम पार्टी के लिए ब्यूटिशियंस फेस पेंटिंग में युवतियों के चेहरे को आकर्षित दिखाने के लिए नए प्रयोग में भी लगी हैं।

4 of 5
फेस पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
ग्लैमर प्रोफेशनल डा. शिवानी मिश्रा की मानें तो ये क्रेज महिलाओं की अपेक्षा युवतियों में अधिक है। इसके लिए चेहरे पर फेबरिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। ग्लिटर का उपयोग भी युवतियों के चेहरे को काफी आकर्षक बना देता है। ग्लिटर चेहरे पर की गई पेटिंग को हाईलाइट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेस पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
ब्यूटिशियन दौलत परमार कहती हैं कि फैशन के बदलते दौर में फेस पेंटिंग की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। थीम पार्टी में युवतियों की कोशिश रहती है कि चेहरे पर कराई गई पेंटिंग उन्हें अन्य युवतियों से अलग करें। इसके लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। टैटू से जिस फैशन की शुरुआत हुई थी, वह अब फेस पेटिंग के रूप में चेहरे तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें