फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मन राष्ट्रपति की पत्नी ने किया ताजमहल का दीदार, पर यहां बिताया 2 घंटे से ज्यादा का समय

Fri, 23 Mar 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
जर्मन राष्ट्रपति की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
जर्मनी के राष्ट्रपति की पत्नी एल्क ब्यूडेनबेंडर ने गुरुवार दोपहर तीन बजे ताजमहल का दीदार किया। वह डेढ़ घंटे तक ताजमहल में रहीं। उन्होंने जर्मन भाषा के गाइड के साथ ताजमहल की जानकारी ली। 
विज्ञापन

2 of 5
जर्मन राष्ट्रपति की पत्नी ने खिंचवाए फोटो - फोटो : अमर उजाला
इनले वर्क और मडपैक के साथ उन्होंने गुंबद के अंदर की डिजाइन पर उत्सुकता जाहिर की। मुख्य गुंबद के साथ उन्होंने सेंट्रल टैंक पर डायना सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाए। उन्होंने जर्मन भाषा में ताज की विजिटर बुक में लिखा कि ताजमहल देखना उनके लिए अनूठा अनुभव रहा। दुनिया की यह बेमिसाल इमारत है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जर्मन राष्ट्रपति की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में एक दिन के दौरे पर आईं जर्मनी के राष्ट्रपति की पत्नी एवं न्यायाधीश एल्क ब्यूडेनबेंडर ताजमहल के दीदार के बाद शाम को ताजगंज, ताजव्यू चौराहा स्थित शीरोज हैंगआउट कैफे पहुंची। 

4 of 5
जर्मन राष्ट्रपति की पत्नी का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
यहां उन्होंने एसिड अटैक फाइटर्स के साथ लगभग दो घंटे व्यतीत किए। एसिड अटैक फाइटर्स से मुलाकात करने के बाद एल्क ब्यूडेनबेंडर ने कहा कि यह महिलाएं बहादुरी का सबसे बड़ा उदाहरण का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेल्फी ली - फोटो : अमर उजाला
जज एल्क ब्यूडेनबेंडर भारी सुरक्षा के बीच पांच सदस्यीय दल के साथ कैफे पहुंची। उन्होंने यहां कैफे की महिलाओं और वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात की। एसिड अटैक फाइटर्र्स ने उनका स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें