फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में हादसाः दोस्तों के साथ कुछ पल बिताने निकले थे, पहुंच गए आखिरी सफर पर

Thu, 29 Mar 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में हुए हादसे में मारे गए चारों दोस्त सैर सपाटे के लिए आए थे। यहां की सड़कें दिन भर सुनसान रहती हैं। मुश्किल से सौ वाहन ही गुजरते हैं। चारों का इरादा दोस्तों के साथ कुछ पल बिताने का रहा होगा लेकिन उनका सफर अंतिम सफर बन गया। जिस जगह हादसा हुआ, वहां आस पास टायर घिसने के निशान नहीं है। इससे माना जा रहा है कि ब्रेक नहीं लगाए गए। 
विज्ञापन

2 of 5
मृतक ज्योति - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी की रफ्तार भी ज्यादा नहीं थी। कुछ लोगों ने कार को हादसे से पहले देखा था। इसकी गति सामान्य थी। कार शास्त्रीपुरम की ओर से आ रही थी। गति कम होने के बावजूद रेलिंग टूटी है। इससे पुलिस का मानना है कि चालक का ध्यान कहीं और होगा। हो सकता है कि सामने से अचानक कुछ आ गया हो जिसे वह देख रहा हो। यह भी हो सकता है कि अंदर दोस्तों के बीच बात चल रही हो, उसमें उसका ध्यान लगा हो। 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक प्रमोद मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
अगर कार की रफ्तार ज्यादा होती तो यह पलटती नहीं बल्कि सीधी गिरती। कार को प्रमोद मिश्रा चला रहा था। हादसे के वक्त पास ही कुछ लोग खड़े थे। वे शराब के ठेके पर थे। उनके मुंह ठेके की तरफ थे। कार के नाले में गिर जाने के बाद उन्हें आवाज आई। एक ने नाले पर आकर देखा। तब उसे पता चला कि कार नाले में समा गई है।

4 of 5
मृतक गौरव वर्मा - फोटो : अमर उजाला
जिस जगह हादसा हुआ, वहां मोड़ है। कार को नाले से बचाना था। ड्राइवर ने इसका ध्यान नहीं दिया। सामने नाला था। कार उसी की तरफ चली गई। उसे रोका भी नहीं गया। रेलिंग टूटी और कार नाले में समा गई। सबसे पहले प्रमोद की शिनाख्त हुई। उसकी जेब में कई आईडी थी। आधार कार्ड भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक साक्षी कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गौरव की आईडी से उसकी पहचान हो गई। साक्षी और ज्योति की पहचान में सबसे ज्यादा समय लगा। ज्योति की तो आईडी ही उसके बैग में नहीं थी। पुलिस को साक्षी का फोन मिला था। इसमें से नंबर निकाले गए। साक्षी के घर फोन किया। उसके परिजनों से ज्योति के घर का पता चला। दोनों के घर पुलिस भेजी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें