आगरा में अकबर का मकबरा सिकंदरा और आगरा किला समेत शहर के प्रमुख मंदिरों को रात में फ्लड लाइट से रोशन किया जाएगा। फतेहाबाद रोड पर ट्राइडेंट होटल तिराहे पर ‘आई लव आगरा’ सेल्फी प्वाइंट पर जल्द ही लेजर लाइट एंड साउंड शो शुरू होगा। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो जल्द ही ताजमहल के पार्श्व में कारपोरेट मीटिंग और प्री-वेडिंग शूट भी हो सकेंगी। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने गुरुवार को आगरा विकास प्राधिकरण की वीडियो कान्फ्रेंसिंग में माध्यम से हुई बैठक में दोनों कामों को जल्द कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने बताया कि पर्यटन की योजनाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा। सिकंदरा और किला पूर्व में रोशन होते थे, लेकिन लाइटें खराब होने के बाद से अंधेरा है। महताब बाग के पास 15 एकड़ में फैले ग्यारह सीढ़ी पार्क में कारपोरेट मीटिंग, प्री-वेडिंग शूट, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि कराने के लिए एएसआई, पर्यावरण और पर्यटन विभाग से एनओसी ली गई है। मंडलायुक्त ने एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कुशवाह से कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर काम करें, इससे आय भी बढ़ेगी और शहर में पर्यटन के लिए माहौल तैयार होगा।
विज्ञापन
3 of 5
अकबर का मकबरा सिकंदरा
- फोटो : अमर उजाला
जहां जीआईएस मैपिंग, वहां बनाएं मास्टर प्लान
मंडलायुक्त ने एडीए और नगर निगम अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में जीआईएस मैपिंग हो चुकी है, वहां प्रस्तावित काम शुरू कराएं। मास्टर प्लान तैयार करें। शास्त्रीपुरम व अन्य कॉलोनी, एसटीपी समेत प्रोजेक्ट हस्तांतरित करने की कार्रवाई जल्द पूरी करें। अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती से कार्रवाई करें।
4 of 5
फतेहपुर सीकरी
सीकरी में गोल्फ कार्ट न चलने पर नाराजगी जताई
कमिश्नर अनिल कुमार ने फतेहपुर सीकरी में गोल्फ कार्ट और बैट्री चालित बस अभी तक उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई। काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। कमिश्नर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत कामों में तेजी लाने, एकमुश्त समाधान योजना, ऑनलाइन बिलिंग, एप्रूवल सिस्टम, वित्तीय स्थिति, अवस्थापना निधि व पथकर निधि से कराए जा रहे कामों, पर्यटन के कामों की प्रगति की भी समीक्षा की।
ताजमहल पर निजी हाथों को सौंपी गोल्फ कार्ट
गुरुवार से ताजमहल पर संचालित गोल्फ कार्ट निजी हाथों में पहुंच गई। शिल्पग्राम से ताज पूर्वी गेट तक और पश्चिमी गेट स्थित अमरूद टीला पार्किंग से पश्चिमी गेट तक गोल्फ कार्टों का संचालन, ड्राइवर और टिकट सिस्टम सभी कुछ निजी कंपनी के जिम्मे है। एडीए ने टिकटों की दरें तय करने का अधिकार अपने पास रखा है।