आगरा की डॉ. दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में उनके ससुर डॉक्टर एससी अग्रवाल समेत पांच लोगों के खिलाफ सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। लखनऊ में दर्ज हुए इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है। यह जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है। अगली स्लाइड्स में पढ़िए पूरा मामला...
आगरा: पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
बीत साल तीन अगस्त को आगरा के ताजगंज क्षेत्र के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट निवासी डॉ. दीप्ति अग्रवाल को पति डॉ. सुमित अग्रवाल ने अपने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को बताया गया था कि डॉ. दीप्ति फंदे से लटकी मिलीं। वह उन्हें उतारकर यहां लेकर आए। हालत में सुधार नहीं होने पर फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में रेफर किया गया था। छह अगस्त को इलाज के दौरान डॉ. दीप्ति की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
डॉ. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला (बैंगनी शर्ट में)
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. दीप्ति अग्रवाल के पिता डॉ. नरेश कुमार मंगला (मथुरा के कोसीकलां निवासी) ने दीप्ति के पति सुमित, ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, सास अनीता, जेठ अमित और जेठानी तूलिका के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा आगरा के ताजगंज थाने में दर्ज कराया था।
4 of 5
आगरा: डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि ससुर डॉ. एससी अग्रवाल व अन्य फरार हो गए थे। बाद में फरार सभी आरोपियों को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी, जिसके खिलाफ दीप्ति के पिता नरेश मंगला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने 18 दिसंबर को इस मामले में आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। अब इस मामले में सीबीआई की लखनऊ स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच ने अपने यहां मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।