फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: पूजा को मोबाइल देने आया था प्रेमी शिवम, फोन पर यह बात सुन पति पर सवार हो गया था खून, आरोपी गौरव का चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 28 May 2022 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला इलाके के सुशील नगर में दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी पति गौरव ने आरोप लगाया कि शिवम ने उसकी पत्नी पूजा को अपने जाल में फंसा लिया था। उसकी वजह से उसके वैवाहिक जीवन में दरार आ गई। पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया था। वह मायके चली गई। उत्पीड़न के आरोप लगाने लगी। छह दिन पहले पूजा को किसी तरह घर लेकर आए थे। शुक्रवार सुबह शिवम ने पूजा को कॉल करके उसे मोबाइल देना चाहा। यह सुन उस पर खून सवार हो गया। शिवम के आते ही पिता और भाई के साथ गौरव को पकड़ लिया। उसकी हत्या कर दी, इसके बाद पत्नी को भी मार डाला। गौरव ने बताया कि मौसेरे भाई शिवम का घर आना-जाना था। दोनों पायल बनाने का काम करते हैं। व्यापार भी संग ही करते थे। दिसंबर 2021 में भाई अभिषेक की शादी थी। तब शिवम घर आया था। कई दिन रुका था, इस दौरान उसने पत्नी को अपने जाल में फंसा लिया, जबकि वो पत्नी से बहुत प्यार करता था। 
विज्ञापन

2 of 8
विपाल करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शिवम भी घर भी ज्यादा आने लगा। दो महीने पहले उन दोनों के संबंधों का पता चला। इस पर शिवम के घर आने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद वो नहीं मान रहा था। इससे उनके वैवाहिक जीवन में दरार आ गई। 


 
विज्ञापन

3 of 8
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
दस अप्रैल को पूजा मायके चली गई। वह उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाने लगी। पुलिस से शिकायत करने की कहने लगी। पहले वो उसको घर नहीं लाना चाहते थे। बाद में परिवार के लोगों ने पंचायत की।

4 of 8
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इसमें शिवम से बात नहीं करने को लेकर तय हुआ। रजामंदी के बाद पूजा 21 मई को घर आई थी। चोरी छिपे उसने पत्नी को मोबाइल भी दे दिया था, उस पर कॉल करता था। 
 
विज्ञापन

5 of 8
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
युवती से कराया फोन, मोबाइल देने की बोला
गौरव ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे पूजा के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। मैंने उठाया, लेकिन किसी ने बात नहीं की। कुछ देर बाद फिर से कॉल आया। मुझे शक हो गया। जब तीसरी बार कॉल आया तो उसने पत्नी से बात कराई।
विज्ञापन

6 of 8
शिवम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्पीकर भी ऑन करा दिया। पहले एक युवती बोल रही थी, पूजा ने अपना नाम बताया, इसके बाद शिवम बात करने लगा। उसने पूजा से कहा कि वह उससे बात करना चाहता है। इसके लिए उसे मोबाइल देकर जाएगा। इसे छिपाकर रख लेना।
विज्ञापन

7 of 8
पूजा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में दो बजे बालकनी में आ जाना। बाहर से मोबाइल देकर चला जाएगा। इस पर मुझे गुस्सा आ गया। तभी ठान लिया कि गौरव आएगा तो ठिकाने लगा दूंगा। उसके भाई अभिषेक और पिता मदन भी तैयार हो गए। 

 
विज्ञापन

8 of 8
पूजा और गौरव - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में वे घर के गेट पर छिपकर बैठ गए। बालकनी में पूजा को भी खड़ा कर दिया। जैसे ही शिवम वहां आया, वैसे ही उसे डंडे मारने लगे। वह जान बचाने के लिए पीछे भागा। उसको पकड़कर हत्या कर दी। तब तक पूजा भी बालकनी से नीचे आ गई थी। वह घर के गेट पर आई तो उसकी भी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें