आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर को सरेआम विवाहिता पूजा (28) और उसके प्रेमी शिवम (21) की डंडों से पीटकर और बांक से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंधों के चलते विवाहिता के पति, ससुर और देवर ने हत्या की है। आरोपियों ने घर के बाहर ही लोगों के सामने वीभत्स तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों के शवों को गली में ही छोड़कर ससुर और देवर ने थाने पहुंचकर जानकारी दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मूलरूप से अछनेरा के नयाबांस निवासी हरवीर सिंह सिसौदिया 12 वर्षों से सुशील नगर स्थित मोहन नगर में रह रहे हैं। उनका बेटा शिवम सिसौदिया चांदी की पायल बनाने का काम करता था। हरवीर के घर के पीछे ही ब्रह्मपुरी मोहल्ले में उनके साढ़ू रमेश के भाई मदन का परिवार रहता है।
विज्ञापन
2 of 8
Agra Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
उनके तीन बेटे गौरव, अभिषेक और कृष्णा हैं। वह भी पायल बनाने का काम करते हैं। मदन मूलरूप से अछनेरा के गांव बंगारा का रहने वाला है। मदन के बड़े बेटे गौरव की शादी सात पहले खेड़िया गांव, इरादतनगर निवासी पूजा से हुई थी। उनके पांच साल का बेटा राघव है। मदन के अनुसार उनके घर में शिवम का आना-जाना था।
विज्ञापन
3 of 8
Agra Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
छह महीने पहले उसके पूजा से प्रेम संबंध हो गए। शिवम के पिता हरवीर का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर दो बजे बेटे शिवम को मदन, उसके बेटों गौरव और अभिषेक ने फोन करके बुलाया। शिवम को तीनों ने मिलकर डंडे से पीटा। वो जान बचाने के लिए भागा।
4 of 8
Agra Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
गली के मोड़ पर तीनों ने उस पर पहले डंडों से प्रहार किए। बाद में बांक से काटकर हत्या कर दी। उसके शव को गली के मोड़ पर छोड़कर पूजा की डंडों और बांके से प्रहार करके हत्या कर दी। बाद में अभिषेक और मदन थाने पहुंचे और बताया कि उन्होंने बहू और प्रेमी की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति गौरव को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
5 of 8
शिवम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
युवती से कराया फोन, मोबाइल देने की बोला
शुक्रवार सुबह शिवम ने पूजा को कॉल करके उसे मोबाइल देना चाहा। पूछताछ में आरोपी पति गौरव ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे पूजा के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। मैंने उठाया, लेकिन किसी ने बात नहीं की।
विज्ञापन
6 of 8
पूजा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद फिर से कॉल आया। मुझे शक हो गया। जब तीसरी बार कॉल आया तो उसने पत्नी से बात कराई। स्पीकर भी ऑन करा दिया। पहले एक युवती बोल रही थी, पूजा ने अपना नाम बताया, इसके बाद शिवम बात करने लगा।
विज्ञापन
7 of 8
Agra Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
उसने पूजा से कहा कि वह उससे बात करना चाहता है। इसके लिए उसे मोबाइल देकर जाएगा। इसे छिपाकर रख लेना। दोपहर में दो बजे बालकनी में आ जाना। बाहर से मोबाइल देकर चला जाएगा। इस पर मुझे गुस्सा आ गया। तभी ठान लिया कि गौरव आएगा तो ठिकाने लगा दूंगा। उसके भाई अभिषेक और पिता मदन भी तैयार हो गए।
दोपहर में वे घर के गेट पर छिपकर बैठ गए। बालकनी में पूजा को भी खड़ा कर दिया। जैसे ही शिवम वहां आया, वैसे ही उसे डंडे मारने लगे। वह जान बचाने के लिए पीछे भागा। उसको पकड़कर हत्या कर दी। तब तक पूजा भी बालकनी से नीचे आ गई थी। वह घर के गेट पर आई तो उसकी भी हत्या कर दी।