फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: आगरा दोहरे हत्याकांड में नया मोड़, पूजा की मां ने दामाद को लेकर बताया ऐसा सच, पुलिस अफसर भी हैरान

Sat, 28 May 2022 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर को सरेआम विवाहिता पूजा (28) और उसके प्रेमी शिवम (21) की बेरहमी से डंडों से पीटकर और बांक से काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारोपी पति गौरव से पुलिस ने पूछताछ की। गौरव ने बताया कि शिवम की वजह से उसके वैवाहिक जीवन में दरार आ गई। पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया था। वह मायके चली गई। उत्पीड़न के आरोप लगाने लगी। छह दिन पहले पूजा को किसी तरह घर लेकर आए थे। शुक्रवार सुबह शिवम ने पूजा को कॉल करके उसे मोबाइल देना चाहा। पता लगा तो उस पर खून सवार हो गया। शिवम के आते ही पिता और भाई के साथ गौरव को पकड़ लिया। उसकी हत्या कर दी, इसके बाद पत्नी को भी मार डाला। गौरव ने बताया कि मौसेरे भाई शिवम का घर आना-जाना था। दोनों पायल बनाने का काम करते हैं। व्यापार भी संग ही करते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर 2021 में भाई अभिषेक की शादी थी। तब शिवम घर आया था। कई दिन रुका था, इस दौरान पत्नी पूजा से उसके संबंध हो गए। वह घर भी ज्यादा आने लगा। दो महीने पहले उन दोनों के संबंधों का पता चला। 
विज्ञापन

3 of 8
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस मामले में पूजा की मां का कुछ और ही कहना है। उसने बेटी के प्रेम संबंधों से इंकार किया है। साथ ही बताया कि शादी के कुछ  समय तक तो बेटी और दामाद के बीच  सबकुछ सही था, लेकिन फिर गौरव का व्यवहार बदल गया। मां ने बताया कि गौरव बेटी का उत्पीड़न कर रहा था। 

 

4 of 8
पूजा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वो  डेढ़ महीने पहले बेटी के पास आई थी, तब बेटी के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद  ये विवाद पुलिस  के पास भी पहुंचा था। थाने में हुए समझौते के बाद बेटी के गौरव के साथ उसके घर भेजा था। बेटी पूजा की हत्या की जानकारी पर परिजन आ गए। 

 
विज्ञापन

5 of 8
पूजा और गौरव - फोटो : अमर उजाला
मां इंद्रा देवी एक हॉस्पिटल में नर्स हैं। वहीं पिता ग्सासीराम किसान हैं। मां ने बताया कि गौरव बेटी का उत्पीड़न कर रहा था। प्रेम संबंधों का आरोप गलत है। पिटाई करने की जानकारी पर वो डेढ़ महीने पहले बेटी के पास आए थे। पूजा को अपने साथ ले गए थे। थाने भी गए थे। लिखा-पढ़ी की थी, बाद में गौरव घर आया था। 

 
विज्ञापन

6 of 8
मृतक पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूजा की मां इंद्रा ने बताया कि गौरव ने कहा था कि कभी मारपीट नहीं करेगा। वह अपना वैवाहिक जीवन फिर से बनाना चाहता है। शिवम पूजा की मदद करता था। जब भी गौरव उसका उत्पीड़न करता था, वह जानकारी दे देता था। इससे ही गौरव उससे रंजिश मान रहा था। दोनों की हत्या कर दी, वे भी थाने में तहरीर देंगे।

 
विज्ञापन

7 of 8
विपाल करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मां बोली-बेटे को साजिश कर मारा
वहीं, शिवम की मां सुनीता ने बताया कि बेटा बाजार से सामान लेकर आया था, तभी उसके पास गौरव का फोन आया। उसे साजिश के तहत बुलाकर हत्या कर दी। आरोप लगाया कि बेटे के गौरव पर चार से पांच लाख रुपये निकल रहे थे, इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया। उसके प्रेम संबंध के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

 
विज्ञापन

8 of 8
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड से बर्बाद हो गए तीन परिवार 
हत्याकांड की घटना के बाद लोग एक ही बात कर रहे थे कि तीन परिवार बर्बाद हो गए। शिवम के पिता बीमार रहते हैं। उनका हाल में ऑपरेशन हुआ है। उसके छोटे भाई अभिषेक के पैर में तकलीफ है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पायलों का काम शिवम ही संभालता था। आरोपी गौरव का एक छोटा बेटा है। उसके भाई अभिषेक की छह महीने पहले ही शादी हुई है। एक अन्य भाई भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें